WATCH: 'कावला' गाने पर जमकर थिरके स्कूली बच्चे, हूबहू तमन्ना जैसे स्टेप्स पर फिदा हुए लोग

तमन्ना भाटिया और रजनीकांत पर फिल्माया गया 'जेलर' गाना 'कावला' धूम मचा रहा है! गाने के सीक्वेंस में तमन्ना बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हिट डांस नंबर पर थिरकते हुए उनके वीडियो अपलोड किए हैं। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें स्कूली बच्चों का एक ग्रुप 'कावला' गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बलराम नाम के यूजर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

लोगों को भाया बच्चों का टैलेंट
वीडियो में एक स्कूली बच्चे को एक विशाल खेल के मैदान में 'कावला' गाने को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है। अन्य छात्र भी उस स्टूडेंट की नकल करते दिख रहे हैं।

Tamanna Bhatia Kavala song

गाने के लिए लोगों का पागलपन
'जेलर' के गाने 'कावला' में तमन्ना भाटिया की शानदार अदाओं ने इंटरनेट को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कर्ल और एक आकर्षक हुक स्टेप के साथ, ट्रैक एक रील फेस्ट बन गया है। रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर' का पहला सिंगल 'कावला' 6 जुलाई को रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही गाने के लिए लोगों का पागलपन साफ दिख रहा है।

स्कूली बच्चों ने बनाई शानदार रील
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने तमन्ना भाटिया के कांवला गाने पर ऐसी शानदार रील बनाई हो। इससे पहले भी एक महिला ने हूबहू तमन्ना भाटिया जैसे ही कपड़े पहनकर इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना था कि महिला तमन्ना भाटिया से भी शानदार डांस कर रही है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+