इस होम्योपैथिक टॉनिक से हो रहे तगड़े नशे, हर महीने बिक रही हैं 10 लाख बोतलें

Sativol tonic: अकसर अपनी थकान मिटाने के लिए लोग शराब का सहारा लेते हैं। शराब सेहत के लिए नुकसानदेह होती है और ज्यादा मात्रा में इसे लेने से हेल्थ पर बहुत नेगेटिव प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन ये सब बातें जानने के बावजूद लोग शराब का सेवन करते हैं।

जबरदस्त चर्चा में साटिवोल
इन दिनों शराब के एक विकल्प या यूं कहें कि एक तरह की शराब साटिवोल की जबरदस्त चर्चा हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दवा में बीयर से 8 गुना ज्यादा अल्कोहॉल है। 100 एमएल की एक बोतल में 40 प्रतिशत अल्कोहॉल है।

Sativol tonic

ये शराब नहीं, होम्योपैथिक दवा
ये साटिवोल कोई शराब नहीं, बल्कि एक होम्योपैथिक दवा है। ये लिक्विड दवा लोग ब़ड़े चाव से पी रहे हैं। बता दें कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अनुसार, ग्राहक को दी जाने वाली लिक्लिड दवा में 12 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहॉल नहीं हो सकता। लेकिन इसके बावजूद इस दवा की खुलेआम बिक्री हो रही है।

कितने रुपये में बिक रही है साटिवोल?
साटिवोल में अल्कोहॉल की इतनी मात्रा होती है, जितनी कि एक महंगी ब्लेंडेड व्हिस्की में होती है। इसके 100 एमएल की बोतल की कीमत 350 रुपये के बराबर होती है। जबकि इस टॉनिक की बात करें, तो इसकी 100 एमएल की एक बोतल की कीमत मात्र 75 रुपये है। कहने को तो ये एक दवा है, लेकिन शराब से भी कहीं ज्यादा गुना अल्कोहॉल वाली ये दवा लोगों के लिए शराब का अच्छा विकल्प बनकर सामने आ रही है।

डिस्काउंट के बाद 65 रुपये में मिल रही
ग्राहकों को ये दवा डिस्काउंट के बाद 65 से 70 रुपये में बिक रही है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर महीने इस दवा की 10 लाख बोतलें बिक रही हैं। हैरत भरी बात है कि ये साटिवोल टॉनिक होम्योपैथिक स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची के आराम से बिक रही हैं। ऑनलाइन इसे लेने वाले लोगों को भी 10-15 प्रतिशत का ठीक-ठाक डिस्काउंट मिल जाता है। इस कंपनी की फैक्ट्री हरिद्वार में है।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
होम्योपैथी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर ताडकेश्वर जैन बताते हैं कि साटिवोल एक नर्व टॉनिक है। इस टॉनिक को बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। इसमें 40 प्रतिशत अल्कोहॉल पाया जाता है। ऐसे में पूरी बोतल का अगर लगातार सेवन किया जाए, तो ये खतरनाक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+