नहीं देखी ऐसी भक्ति! चोटी से रथ खींचकर अयोध्या निकल पड़ा साधु, देखिये हैरतअंगेज VIDEO
22 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में हर कोई अपनी-अपनी श्रद्धा और भक्ति के हिसाब से प्रभु के दर्शन को बेताब है और अपनी-अपनी तरफ से रामलला को खुश करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस बीच एक साधु की जोरों शोरों से चर्चा है।
साधु कहें या फिर सन्यासी... खुद को भगवान को समर्पित करने वाले साधु अपने किसी न किसी त्याग से चर्चा में रहते हैं। मगर इन दिनों अयोध्या की नगरी को निकला एक साधु सुर्खियों में है। ये साधु ऐसा अनोखा काम कर रहा है, जो आम लोगों के बस की बात नहीं है।

मामला है मध्य प्रदेश का, जहां पर एक सन्यासी अपने बालों से रथ खींचते हुए अयोध्या निकल पड़े हैं। अपनी एक प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए साधु ने ये कठिन काम किया है।
दरअसल, रायबरेली में विश्राम के दौरान सन्यासी बद्री प्रसाद ने बताया कि कारसेवकों पर गोली चलने के बाद प्रतिज्ञा ली गई थी। ऐसे में मध्य प्रदेश से बालों से रथ खींचते हुए संत अयोध्या जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस संत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद खूब हैरानी जता रहे हैं।
यहां देखें साधु का वीडियो...
बताते चलें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। श्रीराम की नगरी में होने वाले इस भव्य आयोजन पर देशवासियों की नगरें टिकी हुई हैं। नामी गिनामी हस्तियों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया जा चुका है। इसमें सेलेब्स से लेकर बड़े-बड़े नेता तक शामिल हैं।
इस बीच अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे भक्तों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर किसी का कहना है कि उन्हें कैसे न कैसे करके 22 जनवरी को रामलला के दर्शन करने ही हैं। ऐसे में इसे लेकर काफी जोश का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों का क्रेज देखते ही बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications