'लप्पू सा सचिन...' सीमा हैदर के प्रेमी पर बना डाला गाना, 3 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO
लप्पू सा सचिन कहने वाली सचिन मीणा की पड़ोसन तो आप सभी को याद होगी। बीते दिन पड़ोसन का एक और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक शख्स ने आंटी के लप्पू वाले बयान का ही रैप बना डाला।
टैलेंटेड म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज एक बार फिर अपने नए ट्रैक के साथ वापस आए हैं। इस बार वे सचिन मीणा पर कमेंट पास करने वाली पड़ोसन के वीडियो के साथ सामने आए।

दरअसल, जुलाई 2023 में जमकर सुर्खियों में रहे पाकिस्तानी-इंडियन लवर सीमा हैदर और सचिन मीणा की जमकर चर्चा रही। 2019 में दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिये हुई थी। सीमा अपना देश छोड़कर नोएडा के सचिन मीणा के साथ रहने आ गई थी। इस बीच सचिन मीणा की पड़ोसन ने एक बयान में सचिन के बारे में कहा था वो लप्पू सा कीड़ा जैसा लड़का है। इतना ही नहीं, पड़ोसन ने सचिन को झींगुर भी बताया था।
अब पड़ोसन के इस झींगुर वाले बयान पर एक शानदार ट्रैक लेकर यशराज ने वीडियो शेयर किया है। यशराज के वीडियो में पहले तो उन्होंने खुद गाना गया है, इसके बाद सचिन मीणा की पड़ोसन का वीडियो रैप के तौर पर बीच में डाला हुआ है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि वॉव ये बेहद शानदार है। एक ने कहा कि आप तो बेहद टैलेंटेड हैं। एक ने कहा कि मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। वहीं कई और लोगों ने भी यशराज की कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की।
यहां देखें वीडियो...
कई लोगों ने वीडियो पर हंसने वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट किया। तो कईयों ने कहा कि ये वीडियो काफी मजेदार है। एक यूजर ने कहा कि सचिन मीणा की पड़ोसन आंटी ने तो रॉक कर दिया। बताते चलें कि सचिन मीणा की इस पड़ोसन का एक वीडियो पहले वायरल हुआ था, जिसमें वो उसे लप्पू बता रही थी। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में पड़ोसी ने सचिन को लेकर कहा कि वो कीड़ा जैसा है। एक हवा का झोंका आएगा और उड़ जाएगा वो।












Click it and Unblock the Notifications