VIDEO: महिला कांस्टेबल ने ट्रेन से गिरे शख्स की बचाई जान, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
नई दिल्ली। विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला कांस्टेबल की इन दिनों इंटरनेट पर खूब वाहवाही हो रही है। महिला सिपाही ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। महिला ने ट्रेन चढ़ते समय फिसलकर गिरे एक शख्स की जान बचाई है। रेल मंत्रालय ने इस घटना की एक क्लिप ट्वीट की। इसके साथ ही महिला कांस्टेबल की तारीफ की है। ये घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है।
Recommended Video

घटना उस वक्त हुई जब एक शख्त चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। शख्स ट्रेन और स्टेशन के बीच घिसटने लगता है। मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल देखते ही उस शख्स को बचचाने के लिए भागती है और उसे स्टेशन पर खींच लेती है। तब तक मौके पर मौजूद अन्य महिला पुलिसकर्मी और यात्री आ जाते हैं। वे उस शख्स को वहीं से उठाकर एक साइड ले आते हैं।
Serving Humanity First:
An alert RPF woman constable of "Meri Saheli" team at Visakhapatnam Railway station rescued a passenger falling under a moving train.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 10, 2021
The episode was caught on the body-worn camera of RPF personnel. pic.twitter.com/05FJvP8Xju
ये महिला पुलिसकर्मी 'मेरी सहेली' टीम की सदस्य हैं। जो उस वक्त विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर तैनात थीं। यह घटना उस टीम की एक महिला सिपाही के बॉडी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो के रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। मंत्रालय में महिला पुलिसकर्मी की तारीफ भी की है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो के अभी तक 40 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 2.5 हजार लोग और सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं। लोग वीडियो देखकर महिला जवान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, महान सम्मान! ऑनर, एक चलती ट्रेन से नीचे गिरने वाले यात्री को बचाने के लिए "मेरी सहेली" टीम की सम्मानित आरपीएफ मैडम को विशेष धन्यवाद और सलाम।












Click it and Unblock the Notifications