आशिक मिजाज तोते ने लड़की के होठों पर किया KISS, फिर बोला- थैंक्यू बेबी, 1 करोड़ लोगों ने देखा video

नई दिल्ली, 09 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों, पक्षियों के फनी और क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो में इंसानों और पक्षियों के बीच का प्यार भरा रिलेशन लोगों के दिलों को जीत लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तोते और उसकी मालकिन के बीच प्यार का बेहद ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तोते और युवती के बीच की फनी बातचीत और उनके बीच हुआ 'किस' आपका दिल जीत लेगी। वीडियो आपको मुस्कराने पर मजबूर कर देगा।

 लड़की के होठों पर Kiss कर तोते ने कह दी ऐसी बात

लड़की के होठों पर Kiss कर तोते ने कह दी ऐसी बात

आपने बोलते हुए तोते के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ये वीडियो आपको बेहद ही पसंद आने वाला है। इंस्टा पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आसमानी रंग का तोता एक महिला के कंधे बैठा दिख रहा है। वीडियो में तोता और उसके बीच बेहद ही फनी बातचीत सुनी जा सकती है। तोता अपनी मालकिन से कहता है कि, तुम प्यारी हो.. इसके बाद तोता अपनी मालकिन के होठों पर किस कर लेता है। इसके बाद महिला ने तोते को खा जाने की एक्टिंग करती है।

तोता खुश होकर अपनी मालकिन से कहता है....

तोता खुश होकर अपनी मालकिन से कहता है....

महिला कहती है मम्मा कीवी(तोते का नाम) को खा लेगी। इसपर हैरान होकर तोता अपनी मालकिन से कहता हैहै ... ओह माई गुडनेस। तोता मालकिन से पूछता है क्या हुआ है? लेकिन फिर मालकिन ने तोते को चूम लेती है। इसके बाद तोता खुश होकर अपनी मालकिन से कहता है कि, थैंक यू बेबी। इसे इंस्टाग्राम पर pets.hall नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया. कैप्शन की जानकारी के मुताबिक़, इस वीडियो में दिख रही लड़की का नाम तमारा है।

वीडियो देख हो जाएगा प्यार

उसने सबसे पहले अपने टिकटोक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था। इस तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ है कि इसे अब तक 1 करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं 58 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, मुझे पक्षी पसंद नहीं है, लेकिन यह बेहद ही सुदंर और बुद्धिमान है। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि, तोता वो कर रहा है जो हम लड़के नहीं कर सके।

'मुझे भी ऐसा ही एक तोता चाहिए'

एक ऐसा ही वीडियो unilad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे भी ऐसा ही एक तोता चाहिए। वीडियो में दिख रहा है कि, मालकिन अपना मुंह आगे कर तोते को किस करती है। इसके जवाब में तोता भी अपनी मालकिन को किस करता है और फिर अपनी मालकिन को थैंक्यू बेबी बोलता है। आप देख सकते हैं कि तोता यह शब्द बार-बार दोहराता है।

जब तोते ने की चाय की डिमांड

जब तोते ने की चाय की डिमांड

इसे पहले एक तोते का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें तोता अपनी मालकिन को 'मां' बुलाता है। तो वहीं, महिला भी तोते का अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तोता अपनी मालकिन से हिंदी में बाते करता है और चाय की डिमांड भी करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपके दिल को छू लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+