चांद से दिखाई देता है ये विशालकाय संसद भवन, बनाने में खर्च हुए थे 30000 करोड़ रुपए

Romania Palace Of Parliament: रोमानिया पार्लियामेंट पैलेस जिसे रिपब्लिक हाउस या पीपल्स पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, यह राष्ट्रीय राजधानी बुखारेस्ट में डीलुल स्पिरि के ऊपर स्थित है।

 Romania Palace Of Parliament

Romania Palace Of Parliament:दुनिया में कई ऐसी विशालकाय इमारत हैं जिसे देखने के बाद लोगों को आश्चर्य होता है। चाहे बुर्ज खलीफ हो या चीन का शंघाई टावर अक्सर इनके बारे में हम अपनी किताबों में भी पढ़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोमानिया का संसद भवन एक ऐसा विशालकाय भवन है जो चांद से भी दिखाई देता है। ये इतना बड़ा है कि चांद पर गए एस्ट्रोनॉट्स को भी ये भवन भी दिखाई देता है।

20 लाख मजदूर और 30000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे

20 लाख मजदूर और 30000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे

रोमानिया में बने इस संसद भवन को बनाने में 20 लाख मजदूर लगे थे। इसे बनाने में करीब 30000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि यह बिल्डिंग भले ही भव्य बन गया हो लेकिन यहां की जनता इसे अच्छा नहीं मानती क्योंकि इस इमारत को बनाने में जितना पैसा खर्च हुआ उससे रोमानिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से डगमगा गई।

जिस तानाशाह ने बनवाया उसे गोली से उड़ा दिया गया

जिस तानाशाह ने बनवाया उसे गोली से उड़ा दिया गया

इस विशालकाय संसद भवन को रोमानिया के आखिरी तानाशाह Nicolae Ceaușescu ने बनावाया था। रोमानिया की जनता भूखमरी से जूझ रही थी लेकिन वह अपनी धुन में संसद भवन बनाने के लिए खजाने को खाली करता चला गया। सके बाद देश में रोमानियन क्रान्ति हुई जिसमें तानाशाह और उसकी बीवी को दीवार से सटाकर गोली से उड़ा दिया गया।

13 साल में निर्माण कार्य हुआ पूरा

13 साल में निर्माण कार्य हुआ पूरा

इस संसद भवन का निर्माण करने में कुल 13 साल लगे। 1997 में ये बनकर पूरी तरह से तैयार हुआ। जब यह तैयार हुआ तो लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। इसकी दीवारें 84 मीटर ऊंची है और ये 3 लाख 65 हजार स्क्वायर मीटर में फैली हुई है।

संसद भवन के अंदर 23 अलग-अलग गेट

संसद भवन के अंदर 23 अलग-अलग गेट

इस संसद भवन के अंदर 23 अलग-अलग गेट हैं और उसमें करीब एक हजार बेहतरीन नक्काशीदार कमरे हैं। जिसमे से 70 प्रतिशत कमरे खाली रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+