सड़क है या फिर कारपेट, चादर की तरह सिमट रही, Viral Video में खुली ठेकेदार की पोल

सड़क निर्माण कर अगर सही ठेकेदार के हाथ में ना सौंपा गया तो सरकारी धन का सही उपयोग होना असंभव सा हो जाता है। वायरल वीडियो में एक ऐसी ही तस्वीर देखी जा रही है।

Road like carpet

Road like carpet: नवनिर्मित सड़क को क्या हाथों से समेटा जा सकता है? ये सवाल एक वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीरों को लेकर उठ रहा है। सवाल ये भी है किया क्यो कोई ठेकेदार इस तरह घटिया तरीके से किसी सड़क का निर्माण करेगा। आखिर कोई अपनी जेब भरने के लिए कैसा ऐसे कर सकता है? लेकिन वायरल वीडियो इस सभी सवालों का एकसाथ जवाब देता है। जिसमें कुछ शख्स एक चादर की तरह सड़क को समेटते हुए देखे जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नवनिर्मित सड़क का निर्माण इतना घटिया तरीके से हुआ है कि लोग इसे हाथों से समेट सकते हैं। ये वीडियो महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका का कहा है, जहां ग्रामीणों ने सड़क के घटिया निर्माण पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को अपने हाथों से एक नवनिर्मित सड़क को 'उठाते' देखा जा सकता है। 38 सेकेंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सड़क कारपेट कि तरह सिमट सकती है। दरअसल, इस सड़क को एक ठेकेदार ने बनाया है, जिसका नाम राणा ठाकुर है।

दरअसल, ठेकेदार ने डामर से नीचे सड़क पर पत्थर नहीं डाले थे। ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "जब कालीन भैया ने सड़क निर्माण क्षेत्र में रखा कदम, ठेकेदार ने रोड की ही कारपेट बना डाली।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+