फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है ये रिक्शावाला! वायरल VIDEO देख आप भी ले सकते हैं प्रेरणा
Rickshaw wala saying fluent English: अंग्रेजी को लोग अकसर स्टैंडर्ड से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि सिर्फ ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग ही इंग्लिश बोलते हैं। ऐसे में अगर आप एक रिक्शावाले को अंग्रेजी बोलते देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिक्शावाला इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा है, जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। अगर आपको भी अंग्रेजी सीखनी है तो ये रिक्शेवाला आपके लिए एक शानदार प्रेरणा हो सकता है।

ट्विटर पर @chandan_stp ने 11 फरवरी को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि भाई की इंग्लिश सुनिये और भाई को फेमस करिये। असल में ये क्लिप 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था कि समझाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।
रिक्शावाला के इस पोस्ट को 37 लाख से ज्यादा लाइक्स और 40 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स रिक्शावाला के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
रिक्शावाला फॉरेनर्स को पुरानी दिल्ली की खासियत बता रहा है। वो उन्हें जो भी समझाने की कोशिश कर रहा है, सब अंग्रेजी में कर रहा है। उसकी अंग्रेजी भी शानदार है। सब कुछ समझाने के बाद वो अपने मेहमानों से पूछता भी है कि उन्हें कुछ समझ आया क्या... तो शख्स तुरंत बोलता है हां उन्हें सब समझ आया।
यूके से आया कपल रिक्शावाले से काफी इंप्रेस नजर आता है। नेटिजन्स भी रिक्शावाले के कॉन्फिडेंस को खूब सलामी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications