सेल्फी का चक्कर पड़ गया भारी, गाड़ी के पीछे भागने लगे गुस्साए गैंडे और फिर...देखें VIDEO

सफारी कर रहे पर्यटक फोटो के चक्कर में गैंडों के इतने करीब आ गए कि गुस्साए गैंडे उनके पीछे भागने लगे। इस बीच ड्राइवर ने भी जीप पर से अपना संतुलन खो दिया। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Credit: Twitter

जंगल सफारी किसे पसंद नहीं होती। खुली जीप में जंगली जानवरों को देखना का मजा ही कुछ और होता है। जानवर भी कभी सफारी कर रहे लोगों पर हमला नहीं करते। लेकिन ऐसा सिर्फ तभी पॉसिबल है, जब आप अनुशासन में रहें। लेकिन लोग कहां मानने वाले। जंगली जानवरों को देखा नहीं कि उनके साथ सेल्फी लेना चालू। कुछ अलग करने के चक्कर में लोग इन जानवरों की प्राइवेसी से भी खेल जाते हैं। ऐसे में जानवर भी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। ऐसा ही हाल में कुछ लोगों के साथ भी हुआ, जो गैंडे के हमले से बाल-बाल बचे। सफारी के वक्त इनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंगाल के पार्क का है वीडियो

बंगाल के पार्क का है वीडियो

गैंडे के हमले का ये वीडियो IFS अफसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने मजे के लिए कुछ लोग जानवरों के करीब पहुंच गए। वीडियो बंगाल के एक पार्क का बताया जा रहा है, जहां जानवरों की तस्वीर लेने लोग इनके बेहद करीब पहुंच गए, और उनकी प्राइवेसी खत्म हो गई। पर्यटक अपने कैमरे से तस्वीर ले ही रहे थे कि तभी जंगल से दो गैंडे दौड़ते हुए इनकी तरफ आ पहुंचे।

वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

गैंडों को अपनी तरफ आता देख ड्राइवर भी डर गया लेकिन सड़क पर ज्यादा जगह ना हो पाने की वजह से वो गाड़ी घुमा नहीं सका। ऐसे में वो बैक करते हुए गाड़ी पीछे करने की कोशिश करने लगा ताकि ये गैंडे हमला ना कर दें। लेकिन गैंडे बहुत तेज रफ्तार में थे और देखते ही देखते ड्राइवर गाड़ी पर से अपना संतुलन खो बैठता है और गाड़ी पलट जाती है।

अधिकारी ने लिखा शानदार कैप्शन

अधिकारी ने लिखा शानदार कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए आईएफएस अफसर ने लिखा कि ये दिखाता है कि वन्यजीव सफारी में क्या गलत है। जंगली जानवरों की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। खुद की सुरक्षा सबसे पहले आती है। बताया गया कि राइनो और हादसे में घायल लोग सुरक्षित हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि आप हर बार लकी हों। हर बार एक तय दूरी बनाकर चलने को कहा जाता है। शोरगुल करना तो अपराध है ही। कैमरे का फ्लैश नहीं चलना चाहिए। कई बार ये हादसों की वजह भी बना है।

'अच्छा हुआ टाइगर नहीं था'

'अच्छा हुआ टाइगर नहीं था'

लोग भी ये वीडियो देखने के बाद काफी डरे हुए हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि सफारी ऑपरेटर को रूल्स का सख्ती से पालन करना चाहिए। एक ने कहा कि टूरिस्ट को भी जंगल के नियमों का पालन करना चाहिए। एक ने कहा कि ये एक गैंडा था टाइगर नहीं। सोचिये टाइगर होता3 तो अंद घुसकर नुकसान पहुंचा सकता था। एक ने कहा कि जानवरों के बीच जाना ही क्यों। कई लोगों ने पर्यटकों के इस बिहेवियर को बेहद गलत बताया है।

Recommended Video

    Bandhavgarh Tiger Reserve : नाइट सफारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ बाघिन का शावक, रोमांचित हुए पर्यटक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+