समंदर में दिखी हरी आंखों और ट्रांसपेरेंट सिर वाली मछली,वैज्ञानिक भी हैरान, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। दुनिया अजब-गजब रहस्यों और विचित्र चीजों से भरी पड़ी है, हमें अक्सर कुछ ऐसी चीजें दिखाई या सुनाई पड़ जाती हैं, जिनके बारे में जल्दी ही भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। आपको बता दें कि हम ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अमेरिका के कैलीफोर्निया मे मोंटेरी बे में एक दुर्लभ मछली देखी गई है, जिसकी आंखें हरी और सिर पारदर्शी है। इस विचित्र मछली की फुटेज को Monterey Bay Aquarium Research Institute ने रिलीज किया है, जो कि इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चित हो गई है और लोग इसके बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा बेताब हैं।

इस रेयर फिश का नाम Barreleye है
इस रेयर फिश का नाम Barreleye है जो कि समंदर की गहराई में पाई जाती है। इसका सिर पूरी तरह से पारदर्शी है और इसके आंखे हरी हैं, जो कि अंधेरे में बिल्ली की आंखों की तरह चमकती है। Research Institute की पूरी टीम को इस मछली का फुटेज लेने के लिए ने 5600 बार डाइव करना पड़ा , तब जाकर उन्हें 27,600 घंटों की तस्वीरें हाथ लगीं।

इसे 'स्पूक फिश' भी कहा जाता है
मालूम हो कि डीप सी में पाने वाली इस मछली की आंखें ही उसे शिकार खोजने में मदद करती हैं। इस मछली की लंबाई 6 इंच (15 सेंटीमीटर) है और ये जेली और छोटे-मोटे कीड़ों को खाती है। इसकी बॉडी पर दो छोटे indentations अंग हैं जो कि असल में दो nostrils हैं। इसे 'स्पूक फिश' भी कहा जाता है।

कैलिफोर्निया के तट पर पाई जाती है
Barreleye मछली ज्यादातर कैलिफोर्निया के तट पर पाई जाती है। वे मुख्य रूप से 3330 फीट की गहराई पर मिलती है। ये मछली अपने अंडे पानी में छोड़ देती है। निषेचित अंडे जब सीधे पानी में छोड़े जाते हैं तो हल्के होते हैं और लार्वा पानी की उथली गहराई में तैरते हैं। जैसे ही लार्वा संचार करता है, वे गहरे समुद्र में उतर जाते हैं। इसके पंख फ्लैट यानी कि सपाट हैं। इन मछलियों के सिर अलग-अलग डिजाइन के है, जो कि वैज्ञानिकों की शोध विषय बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
शोधकर्ता यह जानकर चकित रह गए कि ट्यूबलर आंखें वास्तव में घूम सकती हैं। आंखों के चारों ओर हरे रंग की ढाल एक ऑप्टिकल स्पष्टीकरण फिल्टर है जो सतह के प्रकाश को फ़िल्टर करता है। फिलहाल ये मछली अभी इस वक्त सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications