रिसर्च में दावा: तेजी से सिकुड़ रहा है यूनिवर्स, वैज्ञानिक ने बताया दुनिया खत्म होने का भी समय!
नई दिल्ली, 05 मई: ब्रह्मांड कितना बड़ा है और इसका विस्तार कहां तक है। इसके अभी तक इंसान पता नहीं लगा सके हैं। लगभग 13.8 अरब साल पहले हुए बिग बैंग के बाद से ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है। लेकिन ब्रह्मांड अब धीरे-धीरे सिकुड़ना शुरू कर सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि्, अंतरिक्ष में समय के साथ तेजी से रिवर्स में बदलाव हो सकते हैं। पूरा ब्रह्मांड एक बिग क्रंच में समा सकता है और शायद फिर एक नए बिग बैंग की उत्पत्ति हो।

ये प्रक्रिया 65 मिलियन साल में पूरी होगी
इससे पहले कि आप अपना सामान पैक करना शुरू करें और एक नए ब्रह्मांड में माइग्रेट करने के तरीके पर काम करने लगें तो मैं आपको बता दूं कि, जब वैज्ञानिक इन चीजों को मापते हैं तो वे इसे लाखों वर्षों के पैमाने पर करते हैं। इसलिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, विस्तार का अंत आश्चर्यजनक रूप से जल्द ही हो सकता है," लेकिन जल्दी का अर्थ है ये प्रक्रिया 65 मिलियन साल में पूरी होगी।

वैज्ञानिक इसे बहुत छोटा समय मान रहे हैं
प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में प्रिंस्टन सेंटर ऑफ़ थ्योरेटिकल साइंस के निदेशक और इस शोध के को-ऑथर पॉल स्टीनहार्ड का कहना है कि ये सब बहुत ही तेजी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि 6.5 करोड़ साल पहले, जब चिक्सुलूब एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराया था। उसने धरती से विशाल जीव डायनासोर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था। ब्रह्मांडीय पैमाने पर 6.5 करोड़ साल का वक्त काफी छोटा है।

10 करोड़ साल में, ब्रह्मांड पूरी तरह से फैलना बंद कर सकता है
शोधकर्ताओं के मॉडल के मुताबिक, अगले 6.5 करोड़ साल के अंदर ब्रह्मांड की तेज गति से खत्म हो सकता है। फिर, 10 करोड़ साल में, ब्रह्मांड पूरी तरह से फैलना बंद कर सकता है। इसके बजाय यह धीमी गति से सिकुड़ना शुरू कर सकता है, जो अब से करोड़ों साल बाद खत्म हो जाएगा। एक बार ब्रह्मंड का विस्तार समाप्त हो जाने के बाद फिर शायद समय और अंतरिक्ष का फिर से जन्म हो। आखिरकार, ब्रह्मांड में सभी पदार्थ और ऊर्जा एक छोटी मात्रा में समाहित हो जाएगी।

रात में दिखने वाले तारे सुपरमैसिव ब्लैक होल में बदल जाएंगे
रात के आकाश में हम जो भी तारा देख सकते हैं, वह एक सुपरमैसिव ब्लैक होल में बदल जाएगा। यह सब कब होगा, और अगर होगा भी, तो यह उस बल के माप पर निर्भर करता है जिसे वैज्ञानिक कम ही समझते हैं। सांइटिस्ट ने इस रहस्यमयी शक्ति को डार्क एनर्जी नाम दिया है जो ब्रह्मांड के विस्तार की दर को धीमा करने के बजाय समय के साथ तेज कर रही है। जो यूनिवर्स को जल्द खत्म कर देगा।

डार्क एनर्जी को साइंटिस्ट ने नकारा, दिया ये नाम
करोड़ों साल पहले की तुलना में, आकाशगंगाओं के बीच की दूरी तेजी से बढ़ रही है।यह एक अदृश्य इकाई है जो गुरुत्वाकर्षण के विपरीत काम करती है और ब्रह्मांड के सबसे विशाल ऑब्जेक्ट्स को एक साथ खींचने के बजाय उन्हें दूर धकेलती है। स्टाइनहार्ड के अनुसार, डार्क एनर्जी वह फोर्स नहीं है जिसे वैज्ञानिक मानते थे बल्कि एक वास्तविक पदार्थ है जिसे वह "क्विंटेसेंस" कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications