इस देश में 'खूनी' हुआ पूरा आसमान, डर के मारे लोगों का हाल-बेहाल, सामने आई तस्वीरें
सामान्य सी बात है कि दुनिया का कोई सा भी कोना हो, वहां दिन में सूरज की रोशनी से आसमान नीला रहता है वहीं रात में जब सूरज अस्त हो जाता है तो आसमान काला हो जाता है। हर तरफ अंधेरा छा जाता है। लेकिन हाल ही में एक जगह आसमान का रंग जब अचानक लाल हो गया तो लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर लाल आसमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, बाद में इसकी वजह का पता चल सका।
मामला है बुल्गारिया का, जहां नॉर्दर्न लाइट्स देश के पूरे आसमान में फैल गईं। ये देखने के बाद लोग हैरान हो गए और डरने भी लगे। अब जाहिर सी बात है कि जब आसमान काले की जगह लाल हो जाए तो डरना तो एकदम लाजमी है। मेटियो माल्कन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने इस खूनी आसमान की तस्वीरें खींचकर इंटरनेट पर शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इसे सर्वनाश बताया तो कईयों ने डरावना।

ये तस्वीरें पोलैंड और स्लोवाकिया से भी सामने आई हैं। शनिवार की रात को ब्रिटेन में भी हरे और लाल रंग का आसमान देखा गया। कई ऐसी जगहें थीं, जहां ये सब पहली बार देखा गया। ऐसे में लोग घबराहट के मारे इंटरनेट पर लंबे चौड़े पोस्ट शेयर करने लगे।

बताते चलें कि इसी तरह की दुर्लभ घटना इस साल की शुरुआत में लद्दाख में भी हुई थी। एक रिपोर्ट की मानें तो नॉर्दर्न लाइट्स सूर्य के आवेशित कणों की वजह से बनती हैं। जब ये आवेशित करण पृथ्वी में प्रवेश करते हैं तो ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों से टकराते हैं और फिर आसमान न सिर्फ लाल बल्कि हरे और नारंगी रंग का भी दिखाई पड़ सकता है।

लद्दाख में जब पहली बार ऐसा नजारा देखा गया तो लोगों के होश ही उड़ गए। किसी को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। इसके बाद जाकर पता चला कि आखिर ये किस वजह से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications