OMG: यहां खुला चूहों के लिए कैफे, गरमा-गरम कॉफी के साथ करें दोस्ती
यहां खुला चूहों के लिए रेस्टोरेंट। गरमा-गरम कॉफी के साथ करें चूहों से दोस्ती।
नई दिल्ली। क्या आपको चूहों से प्यार है? क्या आप उनसे दोस्ती करना चाहते हैं? अगर हां तो आपके लिए बेहतरीन मौका है चूहों के साथ गरमा-गरम कॉफी पीने का और उनके साथ दोस्ती करने का। चौंकिए मत, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक ऐसा कैफे खुलने जा रहा है जहां आप चूहों के साथ बैठकर गरमा-गरम कॉफी पी सकते हैं।

यहां चूहों के लिए कॉफी कैफे खुलने जा रहा है। इस कैफे में आप एक ही टेबल पर बैठकर चूहे के साथ कॉफी का मजा ले सकते हैं। सिर्फ कॉफी ही नहीं बल्कि आप कॉफी का मजा लेते हुए आप उन चूहों के साथ दोस्ती भी कर सकते हैं और तो और अगर आपको कोई चूहा अगर पसंद आ गया तो आप उन्हें गोद भी ले सकते हैं।
इस अजीबोगरीब कैफे का नाम 'द ब्लैक रैट' कैफे रखा गया है, जहां उन लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की गई है जो चूहों से प्यार करते हैं। हलांकि यहां कॉफी पीना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। यूपीआई की खबर के मुताबिक इस कैफे में एक कप कॉफी की कीमत 50 अमेरिकी डॉलर होगी।
इस कैफे को खेलने का मकसद लोगों को चूहों को गोद लेने के लिए प्रेरित करना है। इस कैफे का संचालन कैलिफोर्नियां की रैट्टि रैट्ज नाम की अडॉप्शन संस्था करेगी। ये कैफे सिर्फ 1 जुलाई से 8 जुलाई तक खोला जाएगा। आपको बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में कुत्तों के लिए इसी तरह का रेस्टोरेंट है, जहां उन्हें थाली में खाना परोसा जाता है।
Roses are red, rats are furry. Watch yourself while you drink your coffee - they might brush you as they scurry… pic.twitter.com/fMVtUcS2xH
— The SF Dungeon (@TheSFDungeon) May 17, 2017












Click it and Unblock the Notifications