समुद्र तट पर फंसी हुई थी गुलाबी डॉल्फिन, हैरतअंगेज तस्वीरें हुईं वायरल, लोग बोले- 'ऐसा रोज नहीं दिखता'

Rare Pink Dolphin: समुद्र की दुनिया काफी रहस्यमयी है। कई बार यहां ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जो काफी हैरत भरा होता है। हाल ही में ऐसा ही उत्तरी कैरोलिना के समुद्र में भी दिखा। यहां एक पिंक कलर की डॉल्फिन नजर आई। अब इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

डॉल्फिन देख लोग हैरान
पिंक डॉल्फिन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद कई लोग हैरान हैं कि ये डॉल्फिन रीयल है भी या नहीं। क्योंकि आमतौर पर पिंक डॉल्फिन दिखाई नहीं देती। हालांकि, तस्वीरें सामने आने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए।

Dolphin

कई लोगों ने माना कि इस पिंक डॉल्फिन को देखना काफी दुर्लभ है। अमेजन नदी डॉल्फिन या फिर बोटो के नाम से भी इसे जाना जाता है। मूल रूप से ये डॉल्फिन दक्षिण अमेरिका की निवासी हैं। ये मीठे पानी में पाई जाती हैं।

इस दुर्लभ डॉल्फिन की तस्वीरें एक्स हैंडल @1800factsmatter पर कैप्शन के साथ शेयर की गईं, 'उत्तरी कैरोलिना के तट पर दुर्लभ गुलाबी डॉल्फिन देखी गई!' तस्वीरों में डॉल्फिन को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट पर पानी की सतह पर आते और गोता लगाते हुए देखा जा सकता है।

ये तस्वीरें 18 जून को एक्स पर शेयर की गई थीं। तब से इसे कई बार देखा गया और लाइक किया गया। कई लोगों ने तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में जाकर अपने रिएक्शन भी शेयर किए। एक यूजर ने कहा कि गुलाबी सबसे अच्छा रंग है। एक और ने कहा कि हालांकि गुलाबी डॉल्फ़िन मौजूद हैं, लेकिन वे केवल मीठे पानी में ही जिंदा रहती हैं। एक ने इस तरह की डॉल्फिन को बहुत सुंदर बताया।

फोटोज शेयर करने वाले एक्स हैंडल ने दावा किया कि गुलाबी डॉल्फिन हर बार दिखाई देती हैं और कहा कि आखिरी बार कुछ साल पहले लुइसियाना के पास दिखाई दी थी।

पिछले साल कैलिफोर्निया में व्हेल देखने वालों के एक समूह के सामने एक शानदार नज़ारा देखने को मिला, जब एक दुर्लभ सफेद रंग की डॉल्फिन देखी गई। कैस्पर नाम की डॉल्फिन कुछ लोगों की नाव के साथ तैर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+