गहरे समुद्र में 'छोटी बच्ची' की तरह तैरता दिखा रहस्यमयी जीव, लोगों ने बताया 'एलियंस', जानें सच्चाई

नई दिल्ली, 5 दिसंबर: समुद्र की गहराइयों में हजारों राज छिपे हैं। जिस पर से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है। हाल ही में समुद्र के अंदर एक विशालकाय जीव देखने को मिला। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर उसकी फोटो को आप ध्यान से देखेंगे, तो लगेगा कोई बच्ची गोल टोपी पहनकर तैर रही है। बहुत से लोगों ने इसे एलियंस बता दिया, लेकिन इस सच्चाई कुछ और ही निकली। (तस्वीरें साभार: MBARI)

33 फीट से ज्यादा बड़ा

33 फीट से ज्यादा बड़ा

वैज्ञानिकों के एक समूह ने कैलिफोर्निया के मोंटेरे बे की गहराई में एक 33 फीट के जीव को देखा, जो अपने मुंह और बाहों से शिकार कर रहा था। बाद में पता चला कि वो एक दुर्लभ फैंटम जेलीफिश है। वैज्ञानिकों ने बताया कि वो पनडुब्बी के साथ पानी की गहराई में रिसर्च कर रहे थे, तभी 3200 फीट नीचे जेलीफिश से सामना हुआ। वो वहां पर अपने शिकार की तलाश कर रही थी।

1899 में पहली बार दिखा

1899 में पहली बार दिखा

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक ये जीव अपने हल्के-फुल्के सिर की मदद से समुद्र के अंधेरे हिस्सों के माध्यम से खुद को आगे बढ़ा सकता है। इस विशाल जीव का पहला नमूना 1899 में मिला था। शुरू में तो ये जीव सबकी समझ से बाहर था, लेकिन 60 साल बाद ये निर्धारित हुआ कि ये जेलीफिश की एक अनूठी प्रजाति है। वैसे तो इसकी उत्पत्ति एक हजार साल पहले की बताई जाती है, लेकिन वैज्ञानिक अभी भी इस जीव के बारे में बहुत कम जानते हैं।

सिर्फ 9 बार दिखी

सिर्फ 9 बार दिखी

वहीं मोंटेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट (MBARI) के मुताबिक एक हजार बार गोता लगाने के बाद भी इस अनोखी प्रजाति को सिर्फ 9 बार देखा गया। इस पर इसकी पारिस्थितिक भूमिका पता करने में उनको आसानी हुई। उन्होंने बताया कि गहरे पानी में पाए जाने वाले जीवों में जेलिफिश सबसे कॉमन है, क्योंकि उनके शरीर की बनावट उसे उच्च दबाव झेलने के लिए सक्षम बनाती है।

कभी मरती नहीं जेलीफिश

कभी मरती नहीं जेलीफिश

आपको बता दें कि दुनियाभर में इस जीव की 1500 से प्रजातियां पाई जाती हैं। खास बात ये है कि ये कभी मरती नहीं है। अगर आप एक जेलीफिश को दो भागों में काट दें, तो ये मरेगी नहीं बल्कि इससे दो अलग-अलग जेलीफिश का जन्म हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+