10KM पर बैठी दुल्हनिया को लेने JCB से पंहुचा दूल्हा, विदाई के बाद आया ये ट्विस्ट-VIDEO
Ranchi JCB Marriage: दूल्हा ब्याह रचाने 10 किलोमीटर बैठी दुल्हन के पास जेसीबी पर सवार होकर पहुंचा। शादी की रस्मों को पूरा कर जेसीबी पर ही दुल्हन को विदा कराया। दुल्हन को तकलीफ न हो इसलिए दूल्हे ने खास इंतेजाम भी किए।
Ranchi JCB Marriage: हाथों में मेहंदी, लाल लहंगे में दुल्हन के लिबास में तैयार युवती अपनी दूल्हे राजा का इंतजार कर रही। 10 किलोमीटर दूर शादी के बंधन में बंधने को तैयार दूल्हा अपनी दुल्हनिया को धूम-धड़ाके से निकला। नाचते-गाते बारातियों के साथ दूल्हा, दुल्हन के द्वार पहुंचा। लेकिन, दूल्हे को देखते ही दुल्हन भी दंग रह गई।
क्योंकि इस बार घोड़ा, बग्गी, कार से नहीं, बल्कि बुलडोजर यानी जेसीबी पर सवार होकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा था। दूल्हे का यह अनोखा अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए। फूलों से सजी धजी जेसीबी भी लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। आइए जानते हैं इस अनोखी शादी का पूरा किस्सा...

दरअसल, झारखंड के रांची से सटे टाटीसिलवे में फूलों का काम करने वाले कृष्णा मालाकार की शादी चतरा गांव की आरती से तय हुई। 13 जून की रात 10 किलोमीटर दूर बैठी दुल्हन से ब्याह रचाने कृष्णा गाजे-बाजे के साथ जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे। एक तरफ फूलों से सजी जेसीबी को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग दंग रह गए। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे का खुशमिजाज अंदाज सभी का ध्यान खींचता रहा।
जेसीबी पर दुल्हन की विदाई, गवाह बना पूरा रांची
शादी की सभी रस्में पूरी की गई। दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों में खुशी की लहर नजर आई। अब वक्त आया दुल्हन की विदाई का। दूल्हे ने जेसीबी पर दुल्हन को बैठाया और उसी पर विदाई कराई। विदाई के बाद कहानी में एक ट्विस्ट आया। जब दूल्हे ने जेसीबी से ही अपनी दुल्हन को पूरा रांची घुमाया। इस दौरान लोग दूल्हा-दुल्हन को जेसीबी पर बैठा देख दंग रह गए।
Recommended Video
जेसीबी पर दुल्हन को न हो तकलीफ, बिछाए मोटे गद्दे
वहीं, दुल्हन के कम्फर्ट लेवल का भी दूल्हे से पूरा ध्यान रखा। दुल्हन का लहंगा न खराब हो इसलिए दूल्हे ने जेसीबी के बकेट पर मोटे-मोटे गद्दे बिछवा दिए थे। इतना ही नहीं, फूलों से पूरी जेसीबी को ढक दिया। इस अनोखी विदाई का पूरा रांची गवाह बना।












Click it and Unblock the Notifications