CCTV VIDEO: स्कूटी के साथ लड़की को घसीटता ले गया भारी भरकम ट्रक, फिर हुआ चमत्कार
Rajasthan accident news: राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज उस वक्त सामने आया, जब एक ट्रक सवार दो लड़कियों को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।
जब सामने खड़े लोगों ने ये देखा तो ट्रक वाले को रोका और पीछे होने को कहा। इसके बाद पता लगा कि एक लड़की तो साइड में जाकर गिरती है और दूसरी लड़की ट्रक के ही नीचे होती है। उसे बाहर निकाला जाता है और फिर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
(वीडियो-नीचे)

मामला है कोटा के नयापुरा इलाके में स्थित जेडीबी कॉलेज के पास का। जहां दो लड़कियां स्कूटी पर सवार थीं। इन लड़कियों को एक ट्रक ने टक्कर मारी और दोनों ट्रक में फंसी रह गईं। हैरानी की बात है कि ट्रक वाले ने ट्रक नहीं रोकी औऱ घसीटते हुए दोनों को आगे ले गया। जब लोगों ने ये देखा तो ट्रक वाले को जमकर फटकार लगाई। मौके पर कांग्रेस ने ता महेश आहूजा भी पहुंचे।
देखें वायरल CCTV वीडियो-
उन्होंने बताया कि भतीजी अंजलि और उसकी दोस्त मोनिका स्कूटी से अपने नर्सिंग कॉलेज एमबीएस जा रही थी। इस दौरान जेडीबी के सामने नयापुरा इलाके की ओर से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर के बाद मोनिका सड़क पर गिर गई और अंजलि को घसीटता हुआ ट्रक आगे ले गया। इस घटना में दोनों को मामूली चोटे आईं हैं। गनीमत रही कि दोनों बच गईं।
अब ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। हैरानी की बात है कि इस दौरान लोग चिल्लाते रहे और ट्रक को रुकने के लिए कहा लेकिन वो नहीं रुका। वीडियो सामने आने के बाद लोग ट्रक वाले को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications