'टाइम नहीं मिलता वाला बहाना छोड़िए', काम के दौरान वक्त निकालकर पढ़ाई करती इस लड़की की तस्वीर वायरल

Subway

हम अपने आसपास हमेशा ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो ये शिकायत करते हैं कि उनके पास शौक पूरा करने या अपनी नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने का वक्त नहीं मिलता है। इसी तरह की सोच और धारणा को बदलने वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की है। दीपांशु काबरा ने बताया है कि ये तस्वीरें रायपुर के एक सबवे आउटलेट की है। दोनों तस्वीर में एक लड़की काम के दौरान वक्त निकालकर पढ़ाई करती दिख रही है।

लड़की की पहचान करीना के रूप में हुई है, जो रायपुर में स्थित अंबुजा मॉल के एक सबवे आउटलेट में काम करती है। वह काउंटर पर काम करते हुए अपनी शिफ्ट के दौरान पढ़ाई का वक्त निकाल लेती है। करीना की इन तस्वीरों ने आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा को बहुत प्रभावित किया और उन्होंने उसकी तस्वीरों को शेयर किया।

"टाइम नहीं मिलता का बहाना बनाने वाले...''

तस्वीरों को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने लिखा, ''हो कहीं भी आग लेकिन, आग जलनी चाहिए...। मिलिए करीना से, जो अंबुजा मॉल, रायपुर स्थित, सबवे इंडिया में जॉब करती हैं। कस्टमर्स के आने जाने के बीच, जो थोड़ा समय मिलता हैं उसमें पढ़ाई कर लेती हैं। "टाइम नहीं मिलता" का बहाना बनाने वाले, सीखें कि 1-1 मिनट का ऐसे भी उपयोग हो सकता है।'

तस्वीरों पर कई यूजर ने किया कमेंट

तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''ऊंची उड़ान वाले आसमान का कद नहीं देखते।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जहां चाह वहां राह, इसमें कुछ भी नया और चौंकाने वाला नहीं है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''"टाइम नहीं मिलता" का बहाना बनाने वाले के लिए प्रेरणा भरा संदेश है ये, अब कोई बहाना नहीं चलेगा।'' एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल सही, ना करने के हजार बहानों के बीच ऐसी तस्वीर प्रेरणा देती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+