अजगर ने दबोची सियार की गर्दन, लेकिन लोगों की नजरें जा टिकी तितली पर, जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: अजगर की बकरियों, हिरणों, बड़ी छिपकलियों और अन्य जानवरों पर हमला करने की तस्वीरें और वीडियो अक्सर ऑनलाइन वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अजगर द्वारा सियार का गला घोंटने की तस्वीर जमकर वायरल हो गई है। अब आप सोच रहे हैं कि, इस तस्वीर में ऐसा क्या नया है? दरअसल इस तस्वीर का आकर्षण बिंदु एक तितली है। जो आसानी से इस फोटो में नजर नहीं आ रही है।

 तितली लोगों को आसानी से दिख नहीं रही है

तितली लोगों को आसानी से दिख नहीं रही है

ट्विटर यूजर @RebeccaH2030 ने यह फोटो शेयर की है। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, अजगर सियार को जकड़ रहा है, आपको क्या लगता है कि ये तितली अजगर से क्या कह रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि अजगर ने सियार को गले से जकड़ रखा है। सियार बेवस उसकी जकड़ में फंसा हुआ है। लेकिन अब मजे की बात ये है कि, तितली लोगों को आसानी से दिख नहीं रही है।

यहां बैठी थी तितली

यहां बैठी थी तितली

दरअसल, सियार के मुंह पर भी कुछ मक्खियां बैठी हैं। लेकिन जब बहुत ध्यान से देखते है तो अजगर से सिर के ठीक उपर एक हल्के लाल रंग की तितली बैठी नजर आ रही है। तितली को देखकर ऐसा लग रहा है कि, मानो वह अगर से बातें कर रही हो। तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो वहीं से लोग फोटो में तितली को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

वैसे आपको क्या लगता है कि तितली अजगर से क्या कह रही होगी ?

वैसे आपको क्या लगता है कि तितली अजगर से क्या कह रही होगी ?

वायरल हो रही इस तस्वीर पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि, तितली अजगर से रही है- अपना डिनर एंजॉय करो। एक यूजर ने कहा, "मैं अभी भी तितली की तलाश कर रहा हूं। वैसे आपको क्या लगता है कि तितली अजगर से क्या कह रही होगी ? आप भी कमेंट पर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+