समोसे में ठूस-ठूसकर भरे थे कंडोम पत्थर और... खाते ही कर्मचारियों के उड़ गए होश, पुलिस तक पहुंचा मामला

Pune Samosa Incident: पुणे की एक मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी में हुई एक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को शॉक करके रख दिया। यहां की कैंटीन में मिलने वाले समोसे में कथित तौर पर कंडोम, पत्थर और तंबाकू जैसी चीजें पाई गईं। परेशान करने वाली घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित कंपनी में हुई और 27 मार्च को सामने आई है।

कर्मचारियों ने जब समोसा खाना शुरू किया तो इसमें से पत्थर, गुटखा और यहां तक ​​कि कंडोम निकला। इसकी सूचना देने के बाद जांच की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पांच लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। इसमें समोसे के लिए सप्लाई करने वाली कंपनी के दो कर्मचारी और एक अन्य फर्म के तीन पार्टनर शामिल हैं, जिसे पहले मिलावट के आरोप में हटा दिया गया था।

canteen serves tobacco stone samosa

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कंपनी से एग्रीमेंट खत्म होने के बाद बदला लेने के लिए एक बिजनेसमैन ने इस हरकत को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, तीन पार्टनर्स ने पूरी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी और ये सुनिश्चित करने के लिए दो कर्मचारियों को लगाया था कि जिस कंपनी के पास समोसा का ठेका था, वो बदनाम हो जाए।

चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने आगे बताया कि कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड कंपनी की कैंटीन में स्नैक्स की सप्लाई के लिए जिम्मेदार था। हालांकि, उन्हें बदल दिया गया और ठेका मनोहर एंटरप्राइज नामक एक अन्य उपठेकेदार फर्म को दे दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान फिरोज शेख और विक्की शेख के रूप में पहचाने गए दो श्रमिकों ने समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरने की बात स्वीकार की। उन्होंने ये भी कबूल किया कि वे एसआरए एंटरप्राइजेज के कर्मचारी थे और इसके पार्टनर्स ने उन्हें भोजन में मिलावट करने के लिए मनोहर एंटरप्राइजेज में भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+