कुत्ता बना करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक, प्रॉपर्टी डीलर ऐसे धराया
अकसर लोग दुनिया छोड़ जाने पर अपनी पीढ़ी के नाम अपनी धन-दौलत, रुपया पैसा छोड़ जाते हैं ताकि आने वाले समय में वे अच्छे से अपनी जिंदगी बिता सकें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास कोई ऐसा नहीं है, जिसके नाम वे अपनी जिंदगी भर की कमाई करके जा सकें। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा वाकया देखा है, जिसमें लोग अपने कुत्ते के नाम ही अपनी सारी संपत्ति कर लें। जी हां! एक जगह कुत्ते के नाम प्रॉपर्टी करवाने का मामला सामने आया है।
ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यापारी इन दिनों एक घोटाले के चक्कर में सुर्खियों में बना हुआ है। इस व्यापारी ने ऐसा घपला किया है, जिसके बारे में जो भी सुन रहा है, काफी हैरान हो रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो घोटाला करने वाला ये शख्स एक रियल स्टेट फर्म का मालिक है। शख्स ने हाल ही में एक कपल की मदद करने की बात की, जिनकी कोई संतान नहीं थी। इस कपल को अपनी संपत्ति अपने डॉगी के नाम करवानी थी।
रियल स्टेट फर्म के मालिक द्वारा कपल की प्रॉपर्टी कुत्ते के नाम करवाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दस्तखत करवाता दिख रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के चलते वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो अपने आप में काफी शॉकिंग है। जो भी इसे देख रहा है काफी हैरान हो रहा है। क्लिप में प्रॉपर्टी डीलर एक पेपर तैयार करता दिख रहा है। इसके बाद वो कपल को पेपर देता है और कुत्ते के साइन करवाने के लिए कहता है। इसके बाद कुत्ते की मालकिन उसके पैरों में इंक लगाकर पेपर्स में उसके पैरों को लगाती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications