Shocking! हार्ट अटैक आने के बाद नर्क में जा पहुंचा शख्स, हैरान कर देगा ये 'नियर डेथ एक्सपीरियंस'

एक पुजारी ने वीडियो के जरिये लोगों को बताया कि कैसे हार्ट अटैक आने के बाद उसने खुद को नर्क में पाया। शख्स का नियर डेथ एक्सपीरियंस हैरान कर देने वाला है।

Priest Gerald Johnson

आपने कई ऐसे लोगों की कहानी सुनी होगी जो मौत के बाद का अनुभव बताते हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई लोग मौजूद हैं, जिन्होंने कई बार मौत के बाद की दुनिया देखने का दावा किया है। इन दिनों मिशिगन के एक प्रीस्ट (पुजारी) अपने एक दावे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दावा ये कि कुछ साल उन्होंने खुद को मरा हुआ महसूस किया और वे सीधे नरक में जा पहुंचे। प्रीस्ट का नरक की यात्रा का ये दावा अब नेटिनज्स के लिए चर्चा का एक बड़ा विषय बना हुआ है।

2016 में पड़ा था दिल का दौरा

2016 में पड़ा था दिल का दौरा

प्रीस्ट गेराल्ड जॉनसन इन दिनों अपने नियर डेथ एक्सपीरियंस के दावे को लेकर चर्चा में हैं। दावा ये कि वे नरक की यात्रा के जीते जाते गवाह हैं। उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सीधे खुद को नरक में पाया। अपने इस नीयर डेथ एक्सपीरियंस के बारे में फैंस के साथ उन्होंने टिकटॉक पर बताया।

'मुझे लगा मानो मैं...'

'मुझे लगा मानो मैं...'

नर्क की यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए जॉनसन कहते हैं कि साल 2016 में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनकी फिजिकल बॉडी छूट रही है। वे कहते हैं, मुझे ऐसा लग रहा था मानो मैं ऊपर की ओर जा रहा हूं क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ अच्छा किया है, इतने सारे लोगों की मदद की है और बहुत सारे ऐसे निर्णय लिए हैं, जो लोगों के हित में थे। लेकिन इन सबके उलट मैं नीचे चला गया।

'मुझे लगा मैं स्वर्ग में जाऊंगा लेकिन...'

'मुझे लगा मैं स्वर्ग में जाऊंगा लेकिन...'

टिकटॉक वीडियो में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं सचमुच पृथ्वी के केंद्र में जा पहुंचा और वही नर्क था। आगे उन्होंने कहा कि मेरे नियर डेथ एक्सपीरियंस ने मुझे सिखाया कि गलत काम करने वाले लोगों को फल मिलने का इंतजार करने की बजाय उन्हें माफ कर देना ज्यादा अच्छा है।

हैरान करने वाला है जॉनसन का एक्सपीरियंस

हैरान करने वाला है जॉनसन का एक्सपीरियंस

जॉनसन बताते हैं कि मैंने सोचा कि मैं ऊपर की ओर जा रहा हूं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। मैंने इतने सारे अच्छे फैसले लिए, जो भगवान की इच्छा के थे। लेकिन ऐसा सोचते सोचते इन सबके उलट मैं एकदम नीचे चला गया। प्रीस्ट के नियर डेथ एक्सपीरियंस का ये वीडियो यूट्यूब और टिकटॉक पर भी उपलब्ध है।

'तपती आग में जल रहा था शख्स'

'तपती आग में जल रहा था शख्स'

प्रीस्ट ने कहा कि उन्होंने जो चीजें देखीं, उसके बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। जब भी मैं इसके बारे में बात करता हूं, तो काफी भावुक हो जाता हूं। उन्होंने एक आदमी को कुत्ते की तरह चलते हुए भी देखा, जो सिर से पैरों तक जल रहा था। बस इतना ही नहीं, उन्होंने वहां डोन्ट वरी बी हैप्पी जैसे गाने भी सुने। कई यूजर्स जॉनसन के इस एक्सपीरियंस को जानने के बाद हैरान हैं। उनका कहना है कि ये सुनते हुए वे अपने दिमाग में इसे इमेजिन तक करने लगे थे।

Recommended Video

    पृथ्वी पर नरक का दरवाजा, जहां जाते ही हो जाती है मौत | Door to Hell | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+