अमेरिका में मिला 10,900 साल पुराना आलू का भरता

नई दिल्ली। अमेरिका में शोधकर्ताओं को 10900 साल पुराना आलू का भरता मिला है। ये सालों पुराना आलू मैश्ड फॉर्म में मिला। शोधकर्ताओं को ये आलू उत्तरी अमेरिका के यूटा प्रांत में मिला। जिन पत्थरों से उबले आलू को पीसा गया था उन पत्थरों के दरारों में आलू का स्टार्च मिला, जिसके बाद शोधकर्ताओं की टीम ने उसकी उम्र का पता लगाया तो पता चला कि ये मैश्ड आलू 10900 साल पुराना है।

 Prehistoric mashed potato dating back 10,900 years discovered in Utah

यूटा में प्रागैतिहासिक काल के पत्थर के दरारों में आलू का स्टार्च मिला है,जिसकी उम्र 10900 साल थी। जिस जगह पर ये आलू मिला वो जगह आलू के घाटी की नाम से जानी जाती थी।इस आलू के मिलने के बाद से उत्तरी अमेरिका में प्राचीन काल में आलू की खेती के प्रमाण मिले हैं।

यूटा में जिस तकनीक का इस्तेमाल कर शोधकर्ताओं ने इस आलू का पता लगाया था उसी तकनीक का इस्तेमाल कर इससे पहले दक्षिणी इटली में 32,600 साल पुराने ओट्स का पता लगाया गया था। उसी तकनीक का इस्तेमाल कर इजरायल में 23,000 साल पुराने जौ और गेहूं का पता लगाया गया था। इसी तरह चीन में 19,500 साल पुराने बीन्स और 23,000 साल पुराने जिमीकंद का भी पता लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+