53 साल बाद पते पर पहुंचा पोस्‍टकार्ड, जानें क्यों हुई देर और इस पत्र में लिखा क्‍या था?

आज के इंटरनेट के दौर में जब चिट्ठी, पोसकार्ड भेजने का रिवाज खत्‍म हो चुका है। हालांकि लंबे समय से दूर बैठे लोगों से संचार का सबसे प्रमुख माध्‍यम ये ही पत्र और पोसकार्ड हुआ करता था। लोग अपनी बात अपनों तक पहुंचाने के लिए पत्र या पोस्‍टकार्ड भेजा करते थे, कई भेजे गए पते पर समय पर पहुंच जाता था लेकिन ज्‍यादातर देरी से ही मिलता था।

पोस्‍ट आफिस अपनी लेट- लतीफी के लिए बदनाम था लेकिन अब तक हद ही गई क्‍योंकि ए‍क महिला को एक पत्र मिला है जो उसे 1969 में भेजा गया था जिसे 53 साल भेजा गया पत्र पोस्‍टमैन ने अब डिलीवर किया है।

 Postcard

53 साल पुराना पोस्‍टकार्ड देखकर हैरान हो गई महिला

महिला ने जब ये पत्र देखा तो 53 साल पुराना पोस्‍टकार्ड देखकर हैरान रह गई, जिसके बाद उसने वो पोस्‍टकार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो अब सोशल मीडिया पर रहस्‍यमयी पोस्‍टकार्ड के नाम से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस पत्रा को महिला को किसने भेजा था और उसमें उसने क्‍या लिखा था।

फेसबुक यूजर पोर्टलैंड की रहने वाली जेसिका मीन्स को ये पोस्टकार्ड मिला जो उस पते पर रह रही थी लेकिन वो पत्र मिस्टर और मिसेज रेने ए गगनन भेजा गया था। ये पत्र गगनन तक पहुंच जाए इसके लिए महिला ने एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उसने लिखा

महिला ने लिखी ये पोस्‍ट मांगी मदद

"इस रहस्य को सुलझाने में मेरी मदद करें! हो सकता है कि आपको या आपके किसी जानने वाले को गैगनन्स याद हो या उसके पास कोई सुराग हो कि 2023 में तल्हासी से इसे किसने भेजा होगा! यह पोस्टकार्ड आज आया,इस पोस्‍टकार्ड पर पता मिस्टर एंड मिसेज रेने गगनन या वर्तमान निवासी लिखा गया था। इसे मूल रूप से 15 मार्च, 1969 को पेरिस से पोस्ट किया गया था। हालांकि इसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में 54 साल लग गए। इस पर ताल्हासी, फ्लोरिडा का पता लिखा है और 12 जुलाई 2023 का नया पोस्टमार्क है। 1969 को पेरिस से पोस्टमार्क किया गया था हालांकि, इसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में 54 साल लग गए!

2023 की लगी थी मुहर

53 साल पहले भेजे गए पोस्‍टकार्ड पर 12 जुलाई, 2023 का टालहासी, फ्लोरिडा का नया पोस्टमार्क लगा हुआ है। महिला ने लिखा उन्‍होंने लिखा इसमें जानबूझ कर पूर्व या वर्तमान निवासी के नाम पर एड्रेस करते हुए भेजा गया और नया डाक टिकट जानबूझकर लगाया गया था, तो यह पेरिस से टालहासी से मेन तक कैसे पहुंचा?

1969 में पेरिस से अमेरिका भेजा गया था ये पोस्‍टकार्ड

दरअसल, महिला को यकीन नहीं हो रहा था उसे 53 साल पहले भेजा गया पोस्‍टकार्ड उसे अब मिलेगा, क्‍योंक‍ि उस पर ताजा मोहर और उस पर 12 जुलाई, 2023 की तारीख अंकित थी। पेरिस से भेजा गया ये पोस्‍टकार्ड उसको 53 साल बाद मिला है। 1969 में पेरिस से ये पोस्टकार्ड गया था जो 2023 में अमेरिका पहुंचा।

पोस्टकार्ड में जानें क्‍या लिखा है?

महिला ने पोस्टकार्ड का कंटेंट फेसबुक पर शेयर किया जिसमें लिखा है, प्रिय लोगों जब तक आप इसे प्राप्त करेंगे, तब तक मैं घर आ चुका होगा, लेकिन इसे टूर एफिल जहां मैं अभी हूं, वहां से इसे भेजना अच्‍छा लग रहा है। मुझे ये जगह देखने का ज्यादा मौका तो नहीं लेकिन मजा आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+