'हमने सैकड़ों बार देखा एलियंस का विमान, रिपोर्ट करने पर चली जाती है नौकरी', कई पायलट्स का दावा

नई दिल्ली, 26 सितंबर: 20वीं शताब्दी में इंसानों ने अंतरिक्ष के बारे में विस्तार से रिसर्च शुरू की। साथ ही पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की संभावनाओं की तलाश हुई, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। कुछ रिसर्चर्स का मानना है कि एलियंस पृथ्वी पर आ चुके हैं, तो कुछ इसे इंसानी दिमाग की उपज बताते हैं। अब कुछ पायलट्स ने एलियंस को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

डॉक्टर को दिखाने की सलाह

डॉक्टर को दिखाने की सलाह

हाल ही में कुछ वाणिज्यिक और सैन्य एविएटर ने दावा किया कि उन्होंने सैकड़ों बार एलियंस के विमान यानि UFO को देखा, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं की, क्योंकि इससे उनका करियर खतरे में पड़ जाएगा। डेली स्टार संडे को एक पायलट ने बताया कि एयरलाइन के उनके सहयोगी ने यूएफओ देखने की रिपोर्ट की थी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाने को कह दिया।

हर बार UFO मतलब एलियन नहीं

हर बार UFO मतलब एलियन नहीं

एक अन्य ने डेली स्टार संडे को बताया कि जब कोई यूएफओ कहता है तो हर कोई सोचता है कि वे एलियंस का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। अधिकांश पायलट अज्ञात हवाई घटनाओं के लिए इस शब्द (यूएफओ) का उपयोग करते हैं। जब भी पायलट कहेगा कि उसने यूएफओ देखा तो लोग कहेंगे कि वो नशे में है या फिर उसने ड्रग्स लिया है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

अब इन पायलट्स ने एक ऑनलाइन मंच तैयार किया है। जिसके एक सदस्य ने कहा कि कई बार उनके साथियों का सामना यूएफओ से हो चुका है। आमतौर पर पायलट उसका जिक्र ऑफ रिकॉर्ड साथियों से कर देते हैं, लेकिन कभी भी वो इसकी आधिकारिक शिकायत नहीं करते। कई बार आपके पास गवाह होते हैं, जिस वजह से आप बच जाते हैं। 37 हजार फीट पर अगर आपके ऑफिस की खिड़की हो, तो उसके कई फायदे होते हैं।

30 साल पहले की घटना

30 साल पहले की घटना

एक अन्य ने बताया कि उन्होंने पहली बार 30 साल पहले यूएफओ देखा था। उस दौरान वो सिंगापुर से ब्रिस्बेन के लिए एक कार्गो जेट उड़ा रहे थे। स्थानीय समय के मुताबिक करीब 2 बजे थे, तभी उनके साथी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से पूछा कि क्या आपको हमारे पास कोई विमान दिख रहा है, जिस पर जवाब आया नहीं। लंबे समय तक उनको कुछ चीज नजर आई, फिर वो गायब हो गई।

बादलों में अजीब सी चीज

बादलों में अजीब सी चीज

वहीं इस साल की शुरुआत में अमेरिकन एयरलाइंस के एक पायलट को ये कहते हुए रिकॉर्ड किया गया था कि उसने बादल में कुछ हिलता हुआ देखा है। पायलट ने ATC से पूछा कि क्या आपको हमारे पास कुछ उड़ती हुई चीज दिख रही। वो बेलनाकार वस्तु है, जो क्रूज मिसाइल की तरह दिख रही है। हालांकि बाद में ये मामला भी शांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+