'कितने तेजस्वी लोग हैं', बैंक में पैसे जमा कराने वाली स्लिप पर शख्स ने लिखा कुछ ऐसा, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
सोशल मीडिया ऐसी जगह जहां कब क्या दिख जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। और मजेदार चीजें देखते ही देखते वायरल हो जाती है। अब ऐसी ही एक बैंक में पैसा जमा करने वाली पर्ची वायरल हो रही है, जिसमें खाते में पैसे जमा कराने वाले शख्स ने कुछ ऐसा लिख दिया, जो लोगों का हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रही है।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर मजेदार वायरल फोटो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वायरल फोटो बैंक में पैसे डिपॉजिट कराने वाली स्लिप की है, जिसमें 'राशि' के कॉलम में अमाउंट भरने की जगह शख्स ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसको देखने के बाद बस लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा है कि कितने तेजस्वी लोग हैं!

गजब करते हैं लोग!
हालांकि वायरल फोटो काफी पुरानी है, लेकिन एक बार फिर से लोगों को हंसाने में कामयाब हुई है। वायरल फोटो को गौर से देखने पर आपको पता लगेगा कि शख्स ने 'राशि' के कॉलम में अमाउंट की जगह तुला राशि लिख दी, जो काफी हैरान करने के साथ-साथ हंसाने वाला भी है।
मुरादाबाद के बैंक की पर्ची वायरल
फोटो को देखने पर पता चलता है कि पूरा मामला यूपी के मुरादाबाद की एक बैंक शाखा का है। जो कि पिछले साल अप्रैल की पर्ची है। इसी के साथ राशि के कॉलम के ऊपर शख्स ने एक हजार रुपए लिखे हुए हैं। इस फोटो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications