18.5 लाख खर्च कर इंसान से 'भेड़िया' बना शख्श! 50 दिन में पूरा हुआ बचपन का सपना

शख्स की कुछ खास शौक दुनिया में उसे आम इंसानों के बीच अलग पहचान देती है। ऐसी ही एक चाहत पूरा करने के लिए व्यक्ति ने 18 लाख रुपए से अधिक खर्च कर दिए।

Person changed as wolf

Person changed as wolf: दुनिया में इंसान अपनी शौक पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करता। लेकिन अगर ये शौक आम इंसानों की शौक से हटकर हो तो चर्चा का विषय बन जाती है। जापान के एक शख्स ने बचपन से ही कुछ ऐसी ही शौक पाली थी। जिसे पूरा करने के लिए उसे 30 लाख येन यानी करीब 18.5 लाख रुपये खर्च करने पड़े।

जानवरों से प्रेम करता है शख्स

जानवरों से प्रेम करता है शख्स

कई बार हम जानवरों की इंसानों की नकल करते देखते हैं। लेकिन जब इंसान जानवरों की नकल करने लग जाए तो क्या कहेंगे। इंसान से भेड़िये का लुक बदलने वाले शख्स ने कहा कि उसे बचपन से ही जानवर प्रति प्रेम है। टीवी पर दिखाई देने वाले कुछ एनीमल शूट देखने के बाद उसे भेड़िया से खास लगाव है। ऐसे में उसने एक दिन ऐसा लुक बनाने का सपना देखा था।

50 दिन में पूरा हुआ बचपन का सपना

50 दिन में पूरा हुआ बचपन का सपना

जापान के एक शख्स ने जेपेट नामक कंपनी से एक खास पोशाक बनवाई। जिसे बनाने में कंपनी को लंबा वक्त लगा। ऑर्डर देने के बाद 50 दिन में भेड़िए के लुक वाली पोशाक तैयार हुई। जिसको खास फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसे जो भी इंसान पहनेगा वो भेड़िया का लुक में दिखाई देगा।

18 लाख 50 हजार खर्च

18 लाख 50 हजार खर्च

शख्स हाइपर के लुक वाली ड्रेस पाने के लिए कई स्टूडियो गया। बाद में जेपेट कंपनी को भेड़िये का ड्रेस बनाने का ऑर्डर दिया। इससे पहले शख्स ने भेड़िये के वास्तिविक छवियों का काफी बारीकी जांच किया। जेपेट कंपन से ड्रेस बनवाने के लिए शख्स ने 30 लाख येन यानी करीब 18 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए।

बचपन का सपना पूरा

बचपन का सपना पूरा

शख्स ने कहा कि ड्रेस पहनने के बाद जब उसने खुद को आइने में देखा तो चकित हो गया। दरअसल, ये उसके लिए एक बड़े सपने के पूरा होने जैसा था। उसने कहा कि पूरा सूट वैसे ही दिख रहा था था जैसै उसने के कल्पना की थी। लुक तो परफेक्ट था लेकिन एक कमी ये थी कि असली भेड़िये के तरह वो पिछले पैरों पर नहीं चल सकता था।

जेपेट ने बनाई थी कुत्ते की पोशाक

जेपेट ने बनाई थी कुत्ते की पोशाक

इससे पहले जेपेट ने एक कुत्ते की भी एक पोशाक बना चुकी है। इसे कंपनी ने टोको नामक एक ग्राहक के लिए तैयार की थी। जिसमें 12 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए थे। टोको ये ड्रेस सिर्फ अपने शौक के लिए पहनते हैं।

Recommended Video

      Gorakhpur: ITM College के B Tech के छात्रों ने बनाया Smart Bridge का मॉडल | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+