...जब LDA दफ्तर में भड़का शख्स, सन्न रह गए Officers, अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, Video वायरल
लखनऊ विकास प्राधिकरण में अधिकारियों के बीच रोते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स ने एक ऑफीसर के विरुद्ध उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया।

यूपी में अधिकारियों पर मारपीट का ये पहला मामला नहीं है। इस पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं। लेकिन अधिकारी उस वक्त सन्न रह गए जब एक शख्स अचानक एलडीए की अधिकारियों बीच बैठक में घुस गया। हैरानी वाली बात ये थी शख्स का वीडियो भी शूट किया जा रहा था। ऐसे में अधिकारी सिर्फ सुनते रहे और वो ऑफीसर्स पर अपनी भड़ास निकलने के बाद खुद भी रोने लगा। बताया जा रहा है कि शख्स एक सरकारी योजना का लाभार्थी है, लेकिन उसे सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही। जिसकी वजह से वो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।
वायरल वीडियो लखनऊ विकास प्राधिकरण की की एक मीटिंग का बताया जा रहा है। प्राधिकरण में अधिकारियों के सामने रोता हुआ एक शख्स उच्च अधिकारियों को ये बताने की कोशिश कर रहा कि एक ऑफीसर ने उसके साथ गलत बर्ताव किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ऑफीसर्स के बीच खड़ा होकर डीके सिंह नाम के एक अधिकारी का नाम ले रहे है। इस दौरान वीडियो सूट कर रहा शख्स ये पूछ रहा था कि प्राधिकरण में लाभार्थियों के साथ इस तरह का व्यवहार कहां तक उचित है। शख्स का वीडियो शूट करने वाले ने कहा, "यहां आवंटियों की सुनवाई होती, यहां गुंडई होने लगी, प्राधिकरण यहां आवंटियों को बुलाकर मारपीट की जाती है"।
वीडियो में शख्स ने आरोप लगाया कि अधिकारी डीके सिंह ने उसे दो तीन तमाचा मारा। उसका चश्मा भी टूट गया और चेहरे पर खरोच भी आई। शख्स ने बताया ने 69 साल उसकी उम्र है और वो पिछले 19 साल से एलडीए के दफ्तर के चक्कर काट रहा है। शख्स ने आरोप लगाया कि एलडीए के अधिकारी भूमाफियाओं से मिले हुए हैं। उसके मकान वर्षों से भूमाफियाओं का कब्जा है लेकिन उसे खाली नहीं कराया जा रहा।
कोई फ़रियाद लेकर आएगा तो अफ़सर उसे मार कैसे सकते हैं ? आपको कुर्सी इसीलिए मिली है?#LDA में फ़रियादी को DK Singh नाम के अफ़सर ने कई तमाचे मारे…ये तमाचा “राम राज्य” वाली व्यवस्था पर पड़ा है।आजकल #UP में #IAS #IPS द्वारा मारपीट, गाली गलौज की घटना में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है।शर्मनाक pic.twitter.com/Fpz6iimTAN
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) March 16, 2023
इस वीडियो को एक जर्नलिस्ट ममता त्रिपाठी के ट्वीटर अकाउंट @MamtaTripathi80 से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट के साथ लिखा गया, "कोई फरियाद लेकर आएगा तो अफसर उसे मार कैसे सकते हैं ? आपको कुर्सी इसीलिए मिली है? LDA में फरियादी को DK Singh नाम के अफसर ने कई तमाचे मारे...ये तमाचा "राम राज्य" वाली व्यवस्था पर पड़ा है।आजकल UP में IAS, IPS द्वारा मारपीट, गाली गलौज की घटना में तेजी से इजाफा हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications