पोस्ट ऑफिस में 7 फीट लंबा घड़ियाल देख लोगों की निकली चीख, यूजर ने कहा- शिकायत करने आया होगा
न्यूयॉर्क, 11 जून। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक तस्वीर और उसके पीछे की कहानी काफी वायरल हो रही है। फोटो में एक विशालकाय घड़ियाल दिखाई दे रहा है जो फर्श पर आराम फरमा रहा है। तस्वीर देखकर आपको भी जरूर अचंभा हो रहा होगा कि आमतौर पर झील और नदियों में पाया जाना वाला ये खतरनाक प्राणी किसी के घर में क्या कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घड़ियाल ना ही पालतू है और ना ही किसी के घर में है, यह तो लोगों से खचाखच भरे पोस्ट ऑफिस में पाया गया है।

पोस्ट ऑफिस में घड़ियाल
जी हां, फेसबुक पर पोस्ट की गई यह तस्वीर भारत की नहीं बल्कि अमेरिका के एक डाकघर की है जहां 7 फीट लंबा घड़ियाल देख कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि जिस दौरान एलिगेटर को पोस्ट ऑफिस में देखा गया उस दौरान ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी। एलिगेटर की जानकारी तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई जिसके बाद उसे पकड़कर लोगों से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

फेसबुक पर वायरल हुई फोटो
फेसबुक पर घड़ियाल की तस्वीर शेयर करते हुए हर्नांडो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कैप्शन में बताया कि 9 जून को दोपरहर करीब 3.32 बजे पोस्ट ऑफिस के लॉबी में एक सात फीट लंगा घड़ियाल देखा गया। इस खतरनाक प्राणी को देखने के बाद वहां हड़कंप मच गया और कर्मचारी डर के मारे डाकघर से बाहर निकल आए। एलिगेटर को एक ग्राहक द्वारा देखा गया जो अपनी चिट्ठी पोस्ट करने डाकघर आया था।

इस तरह आया होगा अंदर
एलिगेटर की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी पोस्ट ऑफिस आए और उसे लॉबी से दूर ले गए। बताया जा रहा है कि डाकघर का मेन गेट स्वचालित डबल डोर था जिससे एलिगेटर अंदर आ गया होगा। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया, लोग भर-भरकर अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं। फोटो को 4 हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। इस घटना पर मजे लेते हुए एक यूजर ने कहा, 'शायद वह पोस्टमास्टर के पास शिकायत दर्ज कराने आया था।'
यह भी पढ़ें: पानी में तैर रही थी युवती तभी मगरमच्छ ने किया अटैक, बहन ने कर दी मुक्कों की बरसात और फिर...
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications