पानी में तैर रही थी युवती तभी मगरमच्छ ने किया अटैक, बहन ने कर दी मुक्कों की बरसात और फिर...
मेक्सिको, जून 09: अमेरिका के मेक्सिको में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका में एक युवती अपनी जुड़वां बहन को उसके मुंह से खींच कर वापस ले आई। महिला अपनी जुड़वा बहन को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई। उसने मगरमच्छ को तब तक पंच मारे, जब तक उसके चंगुल से बहन आजाद नहीं हो गई। महिला की बहन अभी कोमा में है और डॉक्टर भी ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

अचानक एक मगरमच्छ ने मेलिसा पर हमला बोल दिया
वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा उस समय हुआ, 28 वर्षीय मेलिसा लॉरी अपनी जुड़वा बहन जॉर्जिया के साथ मेक्सिको के मैनियलटेपेक लैगून घूमने आई थीं। रात के समय में दोनों बहनें झील में वोटिंग कर रही थीं। अचानक मेलिसा तैरने के लिए उस झील में कूद गई। तभी अचानक एक मगरमच्छ ने मेलिसा पर हमला बोल दिया। कुछ ही देर में वह चीखने लगी और बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगी। यह देखकर जॉर्जिया भी पानी में उतर गई और अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया।

बहन को बचाने के लिए Crocodile से भिड़ गई महिला
जॉर्जिया अपनी बहन मेलिसा को लेकर किसी तरह नाव तक पहुंची, इस दौरान मगरमच्छ ने फिर से हमला बोल दिया। मेलिसा को बचाने के लिए इस बार जॉर्जिया सीधे मगरमच्छ से भिड़ गई और तब तक उसके चेहरे पर मुक्के मारती रही, जब तक कि उसने मेलिसा को छोड़ नहीं दिया। मेलिसा को बमुश्किल उसने नाव पर चढ़ा लिया और उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची। इस हादसे के बाद वह गंभीर स्थिति में है।

टूर कंपनी ने पानी में मगरमच्छ होने से इनकार किया था
आखिरकार दोनों बहनें बच गईं, लेकिन, मेलिसा को गंभीर चोंटें आई है, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, उनके पिता का कहना है कि जॉर्जिया एक गोताखोर है, इसलिए, वह मगरमच्छ से लड़ पाई। पीड़ित परिवार का कहना है कि टूर कंपनी ने पानी में मगरमच्छ होने से इनकार किया था। मेलिसा की मां ने कहा, यदि मेरी बेटी को मगरमच्छ का पता होता, तो वो अपनी जान जोखिम में क्यों डालती। मां ने कहा कि दोनों बेटियों को भयानक चोटें आईं हैं। जबकि मेलिसा डूबने के करीब आ गई थी। मेलिसा जीवित है, लेकिन हम नहीं जानते कि उसकी चोटें जानलेवा हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications