Video: प्लेटफार्ट पर ट्रेन आती देख गरबा करने लगे यात्री, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'मजा मा'

नई, 26 मई। बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही गरबा नृत्य शुरू हो जाता है। प्लेटफार्म पर यात्रियों के थिरकते पांव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितनी खुशी में हैं। यह वीडियो देख खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से रहा नहीं गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा- 'मजा मा' यानी एन्ज्वॉय।

Passenger Dance at Railway station

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहले पहुंच गई। लंबे समय प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ट्रेन को आते देख बेहद खुश हुए। उन्होंने बुधवार देररात रतलाम रेलवे स्टेशन पर खुशी के मारे गरबा डांस शुरू कर दिया।

हालांकि डांस की शुरुआत में कुछ ही लोगों ने डांस किया लेकिन बाद में ऐसा माहौल बन गया कि कई लोग एक साथ डांस करने लगे। देखते ही देखते प्लेटफार्म पर जश्न का माहौल बन गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के अपने ट्वीटर हैंडल से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद शेयर और लिखा- 'मजा मा!Happy Journey'। इसके अलावा यह वीडियो कई लोगों ने अलग- अलग सोशल साइट्स पर पोस्ट की हैं। जिन्हें काफी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+