जानवरों से जुड़े रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते

यह दुनिया अजीबोगरीब जीवों से भरी है। और उनके क्रियाकलाप भी उतने रोचक और हास्यास्पद होते हैं। लिहाजा, इनकी हरकतों से रूबरू होना भी कुछ मनोरंजक नहीं। आइए देखते हैं, जीवों के कुछ ऐसे ही रोमांचक पहलुओं को-

सिर कलम करने के बाद भी जिंदा रहता है कॉकरोच

सिर कलम करने के बाद भी जिंदा रहता है कॉकरोच

यदि किसी इंसान का सर कलम कर दिया जाए तो ज्यादा से ज्यादा कुछ सेकेंड तक उसकी सांसे उसका साथ दे सकती हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक कॉकरोच सर कटने के बाद भी कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है।

झींगे का दिल मस्तिष्क में

झींगे का दिल मस्तिष्क में

इंसानों के साथ साथ सारे जीवों का हृदय भी यथास्थान होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक झींगे का दिल उसके मस्तिष्क में होता है।

जीभ बाहर नहीं निकाल पाता मगरमच्छ

जीभ बाहर नहीं निकाल पाता मगरमच्छ

एक मगरमच्छ के लिए मुश्किल की बात यह है कि उसके लिए जीभ बाहर निकालना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

18 महीने में 2 लाख वंशज पैदा कर सकते हैं चूहे

18 महीने में 2 लाख वंशज पैदा कर सकते हैं चूहे

चूहों की तो बात निराली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चूहों के गुणा होने की गति इतनी तीव्र है। कि वे महज 18 महीनों में 2 लाख से ज्यादा वंशज पैदा कर सकते हैं।

स्टार फिश के पास दिमाग नहीं होता

स्टार फिश के पास दिमाग नहीं होता

अगर बात मछलियों की करें तो, क्या आपको पता है कि स्टारफिश के पास दिमाग नहीं होता। वहीं, कैटफिश के पास 27000 स्वाद कलिका होती है। और अगर डॉलफिन पर ध्यान फरमाया जाए, तो बता दें कि डॉलफिन हमेशा अपनी सिर्फ एक आंख बंद कर के सोती है।

सांप से नहीं मधुमक्खी के काटने से ज्यादा मौतें

सांप से नहीं मधुमक्खी के काटने से ज्यादा मौतें

क्या आपको सांप से डर लगता है?? यदि हां, तो आपको बता दें, दुनिया में सांप से ज्यादा लोग मधुमक्खी के काटने मरते हैं। इसलिए, सांप देखकर घबराने वालों को मधुमक्खी से बच कर रहने की सलाह है।

14 घंटे सोता है गुरिल्ला

14 घंटे सोता है गुरिल्ला

अपनी नींद सबको बहुत प्रिय होती है। लेकिन गुरिल्ला इस मामले में माहिर होते हैं। क्या आपको पता है कि गुरिल्ला एक दिन में चौदह घंटे से ज्यादा की नींद खींच लेते हैं। वहीं एक बिल्ली में अठारह घंटे तक सोने की काबिलियत है।

इंसानों से ज्यादा साफ देख पाते हैं कुत्ते

इंसानों से ज्यादा साफ देख पाते हैं कुत्ते

आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि कुत्तों की दृष्टि इंसानों से ज्यादा साफ होती है। लेकिन रंगों में भेद करना उनके लिए कठिनाई का सबब है।

घोड़े से तेज दौड़ता शुतुर्गमुर्ग

घोड़े से तेज दौड़ता शुतुर्गमुर्ग

क्या आपको पता है कि एक शुतुरमुर्ग के दौड़ने की रफ्तार घोड़े से भी तेज होती है। वहीं नर शुतुरमु्र्ग शेर से भी तेज गरजने की क्षमता रखते हैं।

ऊपर सिर नहीं उठा पाते सुअर

ऊपर सिर नहीं उठा पाते सुअर

और तो और इन सबसे अलग कहानी है सूअरों की। जिनकी शारीरिक बनावट ऐसी होती कि वे ऊपर की ओर सर उठाने में सक्षम नहीं होते।

फूलों का जहर पहचान लेती है तितली

फूलों का जहर पहचान लेती है तितली

क्या आप जानते हैं कि तितलियां अपने पैरों से यह निश्चित करती है कि कौन सी फूल जहरीली है, और कौन सी नहीं।

मात्र 24 घंटे जीता है जुगनू

मात्र 24 घंटे जीता है जुगनू

जुगनू अपनी जगमगाहट से सभी को आकर्षित करते हैं। लेकिन इतनी जिंदगी महज 24 घंटों की ही होती है।

दरियाई घोड़े का मुंह

दरियाई घोड़े का मुंह

एक दरियाई घोड़ा अपना मुंह इतना बड़ा खोल सकता है कि उसमें 4 फीट तक का बच्चा समा जाए।

3 साल तक सोता रहता है घोंघा

3 साल तक सोता रहता है घोंघा

एक घोंघा 3 साल तक की नींद ले सकने में सक्षम है।

इंसानों से ज्यादा चूजे

इंसानों से ज्यादा चूजे

इस दुनिया में इंसानों से ज्यादा संख्या चूजों की है।

1 सेकेंड में 80 बार फड़फड़ाती है हमिंग बर्ड

1 सेकेंड में 80 बार फड़फड़ाती है हमिंग बर्ड

हम्मिंग बर्ड का वजन भले ही न के बराबर हो, लेकिन यह अपने पंख एक सेकेंड में 60-80 बार फड़फड़ाती है।

1 घंटे में 1000 कीड़े खाता है चमगादड़

1 घंटे में 1000 कीड़े खाता है चमगादड़

एक चमगादड़ के खाने की क्षमता आप इसी से लगा सकते हैं कि वह एक घंटे में 1000 कीड़े-मकौड़े खा कर हजम कर सकता है।

इंसान का फिंगर प्रिंट तो कुत्तों में नोज प्रिंट

इंसान का फिंगर प्रिंट तो कुत्तों में नोज प्रिंट

जैसे हर इंसान की फींगर प्रिंट्स अलग होती है। ठीक उसी तरह कुत्तों की पहचान उसके नाक की छाप से लगाया जा सकता है।

और भी हैं रोचक तथ्य

और भी हैं रोचक तथ्य

अजब गजब व रोचक तथ्य भाग-1
अजब गजब व रोचक तथ्य भाग-2
अजब गजब व रोचक तथ्य भाग-3

हमें उम्मीद है आप इस लेख को जरूर शेयर करेंगे

हमें उम्मीद है आप इस लेख को जरूर शेयर करेंगे

हमें उम्मीद है कि इस लेख को आप अपने गूगल प्लस, फेसबुक व ट्व‍िटर पर जरूर शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+