Parle-G biscuits: 'मुझे इसे ट्राई करने में डर लग रहा है...',पारले-जी के नए फ्लेवर को लेकर Twitter पर भिड़े लोग
''बचपन से बड़ा कोई स्कूल नहीं, क्यूरोसिटी से बड़ी कोई टीचर नहीं'' का संदेश देने वाले पारले-जी में जी का मतलब जीनियस होता है।
Parle-G biscuits: भारत में कुछ चीजें ऐसी हैं जो कि लोगों की लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं,, ऐसी ही एक खास चीज है पारले-जी बिस्कुट, जिसे देखते हुए ना जाने कितने लोग बचपन से जवान और जवान से बूढ़े हो चुके हैं। यूं तो पारले कंपनी बहुत सारी चीजें बनाती है लेकिन इस कंपनी का नाम लेने पर सबसे पहले बिस्कुट ही दिमाग में आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम इस बिस्कुट को क्यों याद कर रहे हैं? दरअसल इसे लेकर कुछ यूजर्स ट्विटर पर भिड़ गए हैं।

पारले-जी बिस्कुट के नए फ्लेवर की तस्वीर वायरल
दरअसल माजरा ये है कि एक ट्विटर यूजर @hojevlo ने हाल ही में पारले-जी बिस्कुट पैकेट की एक तस्वीर शेयर की, जो कि बेरी और ओट्स प्लेवर की थी। उसकी पैकेजिंग वगैरह आम तौर वाले पारलेजी बिस्कुट से काफी अलग थी, जिसे लेकर उन्होंने लिखा कि-guys new Parle G just dropped.
Twitter पर एक बहस छिड़ गई
जिसे लेकर Twitter पर एक बहस छिड़ गई और देखते ही देखते वो पोस्ट वायरल हो गई। लोगों ने इस फ्लेवर पर बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रिया दी, जिसकी वजह से ये पोस्ट और पारले का नया फ्लेवर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

पोस्ट को मिले 150.2K views
आपको जानकर हैरत होगी कि खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 150.2K views मिल चुके हैं और 113 बार ये Retweets किया जा चुका है। मालूम हो कि यूजर ने इस पोस्ट को 2 जनवरी को सुबह 7.36 मिनट पर पोस्ट किया था।

'मुझे इसे ट्राई करने में डर लग रहा है...'
आपको बता दें कि कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर लिखा कि 'अरे ये 4-5 महीने पहले ही आ चुका है' तो किसी ने लिखा 'ये मेरे बचपन का साथी है' तो किसी ने लिखा कि 'मुझे इसे ट्राई करने में डर लग रहा है...' कुल मिलाकर लोगों के मजेदार कमेंट्स इस पोस्ट को लेकर जारी है, कुछ लोग तो ऐसे हैं कि वो लोगो की प्रतिक्रियाओं पर रिएक्शन दे रहे हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये बिस्कुट लोगों की लाइफ से किस हद तक जुड़ा है जो कि वाकई में इस बिस्कुट की USP है।

दस सालों से लोगों की पहली पसंद
आपको बता दें कि जुलाई 2022 की Kantar India Annual Brand Footprint Report के मुताबिक पारले जी कंज्यूमर प्रोडक्ट (FMCG) की लिस्ट में सबसे ज्यादा चुने जाने वाला ब्रांड है और इसी कारण ये दस सालों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
नीरू देशपांडे की तस्वीर
'पारले जी' बिस्कुट के पैकेट पर छपी बच्चे की फोटो को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है, कुछ लोगों ने कहा था कि ये तस्वीर नीरू देशपांडे की है लेकिन नहीं ये एक एनिमेटेड तस्वीर है, जिसका निर्माण 1979 में हुआ था।
'पारले जी' बिस्कुट में जी का मतलब
''बचपन से बड़ा कोई स्कूल नहीं, क्यूरोसिटी से बड़ी कोई टीचर नहीं'' का संदेश देने वाले पारले-जी में जी का मतलब जीनियस होता है, यानि कि कंपनी ये कहना चाहती है कि जो ये बिस्कुट खाता है वो प्रतिभाशाली होता है।

Recommended Video

-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications