Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिल गई असली पारले जी गर्ल, 18 सालों से सिर्फ खा रही है बिस्किट और कुछ नहीं

नई दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक लड़की ऐसी भी है जो जन्म से लेकर अब तक सिर्फ बिस्किट ही खा रही है। वो भी कोई और बिस्किट नहीं बल्कि रामावा बचपन से सिर्फ पारले जी बिस्किट ही खाती आ रही है। कर्नाटक की रहने वाली रामावा ने बचपन से लेकर आज तक सिर्फ पारले जी बिस्किट ही खाया है, बाकी किसी और खाने को उसने हाथ तक नहीं लगाया। बंद होगी 87 साल पुरानी Parle G बिस्कुट की फैक्ट्री

 parle g

जन्म लेते ही खाने लगी पारले जी

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जन्म के बाद रामावा ने मां का दूध तक नहीं पिया। उसे जन्म के बाद गाय के दूध में पारले जी बिस्किट मिक्स कर खिलाया गया। उस के बाद से वो लगातार पारले जी खाती रही है और अब जब कि वो 18 साल की हो गई है, फिर भी वो और किसी खाने को खाना पसंद नहीं करती। रामावा सिर्फ पारले जी के अलावा किसी और ब्रांड की बिस्किट नहीं खाती है। इतना ही नहीं पारले जी के अलावा उसे कुछ भी देंगे तो वो साफ मना कर देगी।

रोजाना खाती है 6-7 पैकेट बिस्किट

रामावा एक दिन में 6-7 पैकेट पारले जी के खा जाती है। वो बताती है कि उसे पारले जी का स्वाद अच्छा लगता है। पारले जी बिस्किट मेरे लिए सब कुछ है। मुझे नहीं पता कि अगर कंपनी ये बिस्किट का उत्पाद करना बंद कर देता है कि तो कैसे जिऊंगी।

माता-पिता परेशान

रामावा के माता-पिता मजदूर है और उनके लिए इतने बिस्किट खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। पैसों की तंगी की वजह से वो बेटी का इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अब चिंता सता रही है कि बेटी की शादी के बाद क्या होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+