पाकिस्तानी शादी में मेहमानों ने एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, लोग बोले- 'शायद बटर चिकन पसंद नहीं आया'
Pakistani wedding video: अकसर शादियों में कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो बेहद चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ एक पाकिस्तानी शादी में देखने को मिला, जिसमें हंसी खुशी का माहौल कब लड़ाई में बदल गया पता ही नहीं चला। इस घटना से जुड़ा एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक दूसरे पर कुर्सियों की बरसात करते नजर आ रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
लोगों ने शुरू की लड़ाई
ये घटना 24 अगस्त, 2023 की है। छह मिनट लंबे इस वीडियो की शुरुआत शादी में उपस्थित लोगों के डिनर टेबल पर खाने का आनंद लेने से होती है। एक शख्स सिस्टमैटिक तरीके से बैठने में मदद करता दिख रहा है। क्लिप में एक आदमी मेज के पास आता है और एक मेहमान की टोपी को पलट देता है। कुछ ही पल बाद दोनों एक दूसरे को मारना-पीटना शुरू कर देते हैं। इसके बाद आस-पास के लोग भी इस लड़ाई में शामिल हो जाते हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को ट्विटर पर 333,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर मुझे पर्याप्त मीट के टुकड़े नहीं मिलते तो मुझे भी गुस्सा आता है LOL.' एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, 'मुझे लगता है कि वे दूसरी तरफ बैठी महिलाओं से खुश नहीं थे। ध्यान देना चाहिए कि वे सभी दूसरी तरफ कैसे चली गईं।'
'बहुत ज्यादा एक्शन चल रहा है'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'दुल्हन और दुल्हन के लिए सोचों- उनका बड़ा दिन बर्बाद हो गया। इसमें कोई शक नहीं कि हजारों खर्च हुए और ऐसा होता है!' चौथे यूजर ने लिखा, 'बहुत ज्यादा एक्शन चल रहा है। मुझे बड़े स्क्रीन वाले आदमी की जरूरत है।' पांचवें यूजर ने लिखा, 'क्या बटर चिकन उनके स्वाद के हिसाब से नहीं बना था?'
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications