पीएम मोदी का कार्टून बनाकर बुरा फंसा पाकिस्तानी मीडिया, कमेंट सेक्शन में बरस पड़े लोग
Pakistan Media: पाकिस्तान कई बार कुछ ऐसी हरकतें कर देता है कि उसे मुंह की खानी पड़ती है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मीडिया को जमकर ट्रोल किया जाता है। इसका सीधा-सीधा कारण उसके द्वारा परोसी जाने वाली खबरें होती हैं। कई बार भारत को पाकिस्तानी मीडिया आड़े हाथों ले लेता है। मगर इस बार ऐसा करना उसे काफी महंगा पड़ गया।
हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया ने एक कार्टून का वीडियो शेयर किया, जो किसी और का नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी का था। इसमें पीएम मोदी की एक स्पीच सुनाई पड़ रही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ज्यादा से ज्यादा ये लोग मेरा क्या कर लेंगे भाई। नहीं नहीं बताइये क्या कर लेंगे।

इसके बाद पीएम कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि हम तो फकीर आदमी हैं झोला लेकर चल देंगे। इसके बाद कार्टून झोला उठाता है और चल पड़ता है। बेकग्राउंड में रेलवे ट्रैक देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के कार्टून वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Geo News Urdu का ये क्लिप वायरल होते ही लोगों ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। इंडिया ही नहीं खुद पाकिस्तानी भी अपने देश की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर करने लगे। एक यूजर ने कहा कि हमारे देश की मानसिकता ही ऐसी है कि मोदी जैसे नेता का मजाक उड़ाया जा रहा है। मगर अपने चौकीदार की गुलामी पर गर्व है।
एक और यूजर ने कहा कि हिम्मत है तो विकास में मोदी का मुकाबला करो। इस तरह का कार्टून नहीं होता। एक ने कहा कि पाकिस्तान इसलिए ऐसा करता है क्योंकि मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता। एक ने कहा कि न्यूज वालों के पास कुछ नहीं होता दिखाने के लिए।
एक ने कहा कि हम आंतकवादी नहीं आतंकवाद खुद हैं। ऐसे ही कई सारे लोगों ने अपने ही देश को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications