शादी में दूल्‍हें ने दुल्‍हन को गिफ्ट किया गधे का बच्‍चा, बताई ये खास वजह, देखें वायरल VIDEO

यूट्यूबर Azlan Shah ने अपनी पत्‍नी को शादी में गधे का एक बच्‍चा गिफ्ट किया है। एनीमल लवर अजलन ने वीडियो शेयर कर बताया कि आखिरी उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को ये गधा क्‍यों गिफ्ट किया।

donkey

शादी के बाद दूल्‍हा अपनी नई नवेली दुल्‍हन को कीमती तोहफा देता है। दूल्‍हे की कोशिश ये ही रहती है कि वो पत्‍नी को ऐसा तोहफा दे जो उसकी पसंद का हो और जिसे वो जिंदगी भर याद रखे। वहीं अब एक शख्‍स ने अपनी दुल्‍हनियां को शादी में ऐसी चीज गिफ्ट की है जिसके कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। (वीडियो नीचे है)

गधे का बच्‍चा गिफ्ट किया

गधे का बच्‍चा गिफ्ट किया

दरअसल, इस शख्‍स ने अपनी दुल्‍हन को शादी के बाद गधे का बच्‍चा गिफ्ट किया है। इतना ही नहीं अपनी खूबसूरत पत्‍नी को गधा उपहार में देते हुए फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं ।

गधा गिफ्ट करते हुए इंस्‍टा पर शेयर किया वीडियो

गधा गिफ्ट करते हुए इंस्‍टा पर शेयर किया वीडियो

पत्‍नी को गधा गिफ्ट करने वाला ये शख्‍स एक यूट्यूबर (Youtuber)है । इंस्‍टाग्राम पर जब इसने अपनी दुल्‍हन के साथ गधे की फोटो और वीडियो शेयर की तो वायरल हो गई और शादी में जब उन्‍होंने गधा गिफ्ट किया तो मेहमान देखकर हक्‍का-बक्‍का रह गए।

गधे को देखकर दुल्‍हन ने दिया ये रिएक्‍शन

गधे को देखकर दुल्‍हन ने दिया ये रिएक्‍शन

दुल्‍हन को गधे का बच्‍चा गिफ्ट करने वाले एनीमल लवर यूट्यूबर अजलान शाह पाकिस्‍तानी हैं और उनकी पत्‍नी का नाम वारिशा है। पति द्वारा गिफ्ट किए गए गधे को पाकर वारिशा खुशी से झूम उठी।

गधा गिफ्ट करने के पीछे बताई ये वजह

गधा गिफ्ट करने के पीछे बताई ये वजह

यूट्यूबर अजलान ने पत्‍नी को गधा गिफ्ट करने के पीछे वजह बताई कि उनकी पत्‍नी वारिशा को गधे का बच्‍चा बहुत पसंद है और दूसरी बात ये दुनिया का सबसे प्‍यारा और मेहनती जानवर है। उन्‍होंने खुलासा किया कि वारिशा की मां को भी गधा बहुत पसंद हैं।

मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्‍या सोचते हैं

मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्‍या सोचते हैं

अजलान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे हमेशा से पता था कि वारिशा को गधे के बच्चे बहुत पसंद हैं इसलिए मेरी तरफ से उसके लिए शादी का तोहफा है। गधा मेरा फेवरेट है और मेरी स्प्रिट है। हमने इस गधे के बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया, हम उसे साथ ले आए। उन्‍होंने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्‍या सोचते हैं।

'अब मैं तुम्‍हें गधी नहीं रहने दूंगी'

'अब मैं तुम्‍हें गधी नहीं रहने दूंगी'

यूट्यूबर (Youtuber)अजलान ने बताया कि उन्‍होंने ये गधा 30 हजार रुपये में खरीदा है। उन्‍होंने कहा मैंने इसे खरीद लिया है इसलिए अब इन्‍हें मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। दोनों मेरे फार्म हाउस पर मजे से रहेंगे। वहीं गधा गिफ्ट में पाकर वारिशा बेहद खुश हैं। उन्‍होंने गधे को देखकर कहा अब मैं तुम्‍हें गधी नहीं रहने दूंगी। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों अपनी शादी के रिसेप्‍शन में बॉलीवुड सॉग्स पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

जानें कौन हैं ये अजलान शाह

जानें कौन हैं ये अजलान शाह

अजलान शाह पाकिस्‍तान के हैं और एनीमल लवर यूट्यूबर हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके शेयर किए हुए अब तक कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में वारिशा और अजलान ने निकाह किया। गिफ्ट किए गए गधे को बच्‍चे की तरह पालेंगे।

गधे में गजब की शहनशीलता होती है

गधे में गजब की शहनशीलता होती है

गधा अश्व प्र‍जाति का जानवर है। लंबे समय से इसे बोझा ढोने में प्रयोग किया जाता रहा है। इसे बोझा ढोने के काम लाया जाता है। धोबी और कुम्हार इस पर लादी ढ़ोने के लिए पालते हैं। गधे के अंदर गजब की शहनशीलता होती है। ये दुखी हो या खुश इसके चेहरे पर एक सा ही भाव रहता है। ये 27 से 40 साल की उम्र तक जीते हैं।गधी के पेट में 11 से 14 महीने की गर्भवस्‍था के बाद एक बच्‍चे का जन्‍म होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+