Viral Video: 'अंग लगा दे रे' पर पाकिस्तानी लड़की ने किया शानदार डांस, ऑन पॉइंट एक्सप्रेशन पर फिदा हुए लोग
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की 'रामलीला' के गाने पर शानदार डांस करती दिख रही है। जिस अंदाज से वो डांस कर रही है, वो वाकई में देखने लायक है।

साल 2022 के दिसंबर में पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अपनी दोस्त की शादी में आयशा के डांस ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। रातोंरात सोशल मीडिया पर आयशा के फॉलोवर्स ने आसमान छू लिया। अब आयशा की ही तरह एक और पाकिस्तानी गर्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही शादियों का सीजन जल्द ही खत्म होने वाला हो, लेकिन डांस के वायरल वीडियोज का सीजन फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में आयशा की ही तरह एक और पाकिस्तानी महिला का डांस नंबर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'रामलीला' के 'अंग लगा दे रे' गाने पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं।

'अंग लगा दे रे' पर लगाए ठुमके
वायरल हो रहे इस डांस नंबर में महिला जिस अदाओं से ठुमके लगा रही है, वो वाकई में देखने लायक है। ऑन प्वॉइंट एक्सप्रेशंस पर लोग फिदा हो रहे हैं। इस वीडियो को नतालिया कॉलिंग नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और इसे 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की जबरदस्त परफॉर्मेंस के कायल पास बैठे लोग भी हो जाते हैं। डांस करने वाली लड़की की बड़ी बहन नतालिया ने ही उसका ये वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है कि इंस्टाग्राम मुझे पूरी वीडियो अपलोड नहीं करने देगा लेकिन ये मेरी प्रतिभाशाली बच्ची है और मुझे उस पर गर्व है। इसलिए आप सभी लोगों के साथ इस पल को साझा करना चाहती हूं।

लोगों ने दिए रिएक्शन
ऑनलाइन वीडियो को शेयर करते ही इसपर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होने लगी। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। कमेंट सेक्शन में लोग इस लड़की के डांस की जमकर तारीफ भी करने लगे। एक यूजर ने कहा कि वो कई हीरोइन्स से भी बढ़िया डांस कर रही है। एक ने कहा कि लॉलीवुड को उसकी स्किल्स की सख्त जरूरत है। एक और ने कहा कि आपने बेहतरीन डांस किया।

सुर्खियों में छाया डांस नंबर
एक यूजर ने कहा कि ये डांस बेहद शानदार था। वहीं एक ने इसे बेहद प्यारा बताया। एक ने कहा कि उस लड़की के मूव्स किलर हैं। तो एक ने कहा कि लड़की के डांस ने दिल जीत लिया। आयशा की ही तरह इस लड़की का डांस नंबर भी सोशल मीडिया पर अब सुर्खियां बटोर रहा है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications