रिक्शे पर घू्मते नजर आए पाक पीएम इमरान खान! वायरल हुआ हमशक्ल की VIDEO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया(social media) पर आए दिन किसी ना किसी शख्सियत के हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब पाकिस्तान(pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imaran khan) के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान(Imaran Khan) जैसा एक युवक रिक्शे की सवारी करता दिख रहा है। वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट का बताया जा रहा है। यह शख्स यंग इमरान खान की तरह दिख रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि देखो रिक्शे पर इमरान खान घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट का है। एक शख्स अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था तभी उसकी नजर एक रिक्शे पर पड़ी। रिक्शे में बैठा शख्स उसे पाक पीएम इमरान खान लगा। रिक्शा में बैठे युवक ने काले रंग का कुत्ता पहन रखा है।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

युवक की कद काठी, लंबे बाल और नीली आंखें, इमरान खान के जवानी के दिनों की याद दिला रही हैं। इससे पहले भी इमरान खान को लेकर एक वीडियो और वायरल हो चुका है। इस वीडियो को अब तक 11 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे सिक्योरिटी दी जाए। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, बाबा जी सियालकोट में आसिफ जरदारी के छिपे खजाने और धन की खोज के गुप्त मिशन पर इमरान खान।

देखें मजेदार वीडियो

इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन इससे पहले उनकी गिनती पाकिस्तान के सेलेब्रिटीज में होती रही है. एक तरह से इमरान खान पाकिस्तान के सदाबहार हीरो हैं क्योंकि इमरान खान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड कप 1992 में जीता था।

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ा, अब ये होगा उनका स्थायी पता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+