OMG!पाकिस्तान के इस पासपोर्ट को मिला 31 फरवरी तक का एक्सटेंशन, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
पाकिस्तान के अधिकारियों ने एक पासपोर्ट को 31 फरवरी तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है।
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक पासपोर्ट को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग पकिस्तान के कर्मचारियों को लेकर तरह-तरह के मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। उनकी बुद्धिमता को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान के अधिकारियों ने एक पासपोर्ट को 31 फरवरी तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया है। 31 फरवरी जो कि संभव नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने गलती से एक पासपोर्ट को 31 फरवरी तक एक्सटेंशन लेकर खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में एक पासपोर्ट को एक्सटेंशन के लिए पाकिस्तानी कंसल्ट को दिया गया था। ये पासपोर्ट 31 जनवरी तक वैरिड था, लेकिन उसे एक महीने का और एक्सटेंशन चाहिए था, जिसके बाद पाकिस्तानी पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने उसे 31 फरवरी तक के लिए एक्सटेंड कर दिया। यानी जो तारीख कभी आती ही नहीं उस तारीख तक के लिए पासपोर्ट को एक्सटेंड कर दिया गया। पासपोर्ट पर ऐसी गलती सामने आने के बाद अब लोगों पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। उस पासपोर्ट की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
वहीं इस पासपोर्ट के ऊपर लगी मोहर पर लिखा है कि पासपोर्ट को सिर्फ पाकिस्तान में ट्रैवेल करने के लिए एक्सटेंड किया गया है। इस अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर गलती, लेकिन इसकी वजह से पाकिस्तान का खूब मजाक बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications