अपने 5 साल के कुत्ते को 'गे' समझकर मालिक ने घर से निकाला, अब इस कपल ने लिया गोद
वाशिंगटन, 28 मार्च: इंसानों का जानवरों से काफी लगाव होता है। खासकर कुत्तों से क्योंकि वो अपने मालिक के लिए वफादार होते हैं। कई कहानी आपने सुनी होगी, जिसमें पालतू कुत्तों ने अपने मालिक के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी, लेकिन अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिसको जानने के बाद कोई भी हैरान हो सकता है। यहां एक मालिक ने अपने डॉगी को इसलिए घर से निकाल दिया कि उसे शक हुआ कि उसको कुत्ता समलैंगिक यानी गे है।

पालतू कुत्ते को गे समझकर घर से निकाला
पालतू कुत्ते को गे समझकर घर से छोड़कर आने का मामला नॉर्थ कैरोलिना के एल्बेमार्ले शहर का है। कुत्ते को समलैंगिक (GaY) समझकर उसके मालिक ने उसको एनिमल शेल्टर को सौंप दिया। इस कुत्ते की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद अब उसको नया घर और नया मालिक मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉगी को गोद लेने वाला जोड़ा भी समलैंगिक है।

दूसरे मेल डॉगी के साथ बनाते देखा संबंध
एनवाई पोस्ट की खबर के मुताबिक कुत्ते का नाम फेजको (Fezco) है, जिसकी उम्र 5 साल है। उसे पिछले हफ्ते नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट में एक एनिमल शेल्टर में सरेंडर कर दिया गया था। कुत्ते के पुराने मालिक ने यह फैसला उस वक्त लिया, जब उसने एक दिन फेजको को किसी दूसरे मेल डॉगी के साथ संबंध बनाने की कोशिश करते हुए देख लिया था। उसके बाद उसे लगा कि उसका कुत्ता गे है और उसने उसे एनिमल शेल्टर को सौंप दिया।

गे कपल ने लिया गोद, रखा नया नाम
वहीं जब न्यूज चैनल्स के अलावा सोशल मीडिया पर फेजको की खबर चली तो एक समलैंगिक कपल ने उसे अपनाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक स्टीव निकोलस और उनके पार्टनर जॉन ने फेजको को गोद लिया है। वहीं उसका नाम फेजको से बदलकर ऑस्कर रखा है। निकोलस ने बताया कि ऑस्कर वाइल्ड आयरलैंड के फेमस कवि का नाम है, जो समलैंगिक थे। इसलिए उन्होंने अपने नए डॉगी का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया है।

इस वजह से कुत्ते को लिया गोद
कुत्ते को गोद लेने वाले निकोलस और उनके पार्टनर ने बताया कि उनको ऑस्कर से कम दिनों में काफी गहरा जुड़ाव हो गया है। उन्होंने कहा कि क्योंकि उनको भी गे होने पर भेदभाव का सामना करना पड़ा। इसलिए उन्होंने इसे अपनान का फैसला लिया। वहीं इस घटना के बाद जानवरों के गे राइट को लेकर भी बहस तेज होने लगी है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर द प्रेवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल के अनुसार डॉगी का किसी से संबंध बनाने का प्रयास करना और हस्तमैथुन करना उनका आम स्वभाव है।
This is Fezco. He was abandoned by his previous owners for being “gay” after he humped another male dog. This week he was adopted by Steve Nichols and his husband, John Winn. The couple has since renamed him Oscar, after Oscar Wilde. 14/10 for him and his new humans pic.twitter.com/nhytrllMx6
— WeRateDogs® (@dog_rates) March 26, 2022












Click it and Unblock the Notifications