...और कितना जोखिम? Overloading की हद पार, 2 पहियों पर ट्रैक्टर देख उड़ेंगे होश!
यातायात के नियमों को उल्लंघन कर वाहन चालक खुद की जान तो जोखिम डालते ही हैं। ट्राली खींच रहे एक ट्रैक्टर की चौंकाने वाले स्थिति में वीडियो शूट किया गया।

सुगर मिल के लिए कच्चा माल यानी गन्ना पहुंचाने की प्रक्रिया काफी तेज है। ऐसे में ट्राली पर ओवरलोडिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में कार्रवाई नहीं होती लेकिन ये स्थित यातायात के लिए असुरक्षा पैदा करती है। दो पहिए पर ट्राली खींच रहे एक ट्रैक्टर की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही हैं। जिसको लेकर प्रशासन की ओवरलोडिंग के खिलाफ शिथिलता पर सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि इसे हर्ष गोयनका और आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियों ने भी शेयर किया है।
भारत में किसी काम को पूरा करने के लिए एक अलग सस्ता लेकिन असुक्षित तरीका अपनाया जाता है। जिसे आम बोलचाल की भाषा में जुगाड़ कहते हैं। हालांकि कई बार ये एक बड़े जोखिम की वजह भी बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें एक ड्राइवर सड़क पर ढलान से ऊपर की ओर गन्ने से लोड ट्राल लेकर जा रहा है।
Things you only see in India!
— MotorOctane (@MotorOctane) March 10, 2023
What are your thoughts about such tractor overloading? pic.twitter.com/0Moyxx6e1J
चूंकि ट्राली में गन्ना क्षमता से अधिक लोड है ऐसे में वो ट्रैक्टर को पिछले दो पहियों से चलाकर ट्राली खींचने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान शूट किया गया वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, ट्रैक्टर पूरी तरह से अपने पिछले पहियों पर आगे बढ़ रहा था।
इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने मिली- जुली प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इस तरह की ओवरलोडिंग को लेकर यातायात की सुरक्षा पर चिंता जताई और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा, "प्रतिबंधित किया जाना चाहिए... भारी सुरक्षा खतरा। सामान्य तौर पर राजमार्गों पर पुलिसिंग को केवल कारों के लिए स्पीड गन के बजाय लेन अनुशासन और भारी वाहनों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।"
एक अन्य ने टिप्पणी की, "वास्तव में मुझे आश्चर्य है कि ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील को क्यों घुमाता है जब आगे के पहिये जमीन से ऊपर होते हैं"। यूजर्स के अलग-अलग राय के बावजूद हर्ष गोयनका और आनंद महिंद्रा जैसी हस्तियों ने भी इस वीडियो को साझा किया।












Click it and Unblock the Notifications