One Man Band: खुद में बैंड है ये शख्स, 60% फेफड़ा खत्म, फिर भी एक साथ बजाता है 14 इंस्ट्रूमेंट

शख्स का हुनर उसे अलग पहचान देता है। ऐसे एक कला के धनी शख्स ने अपने बुलंग हौसलों से एक ऐसी ही एक विपरीत परिस्थिति को परास्त कर दिया।

One Man Band

One Man Band: प्रकृति गर्दिशों में अक्सर हमसे वही छीनती है, जो सबसे बेशकीमती होती है। जिसके बाद जीवन जीना भी दूभर होता है। हालांकि मुश्किलों से पार पाने लिए साहस ही साथ देता है। ये निश्चित है की जो बाधाएं पार करके आगे बढ़ता है वही विनर होता है। 49 वाद्य यंत्रों में महारत रखने वाले एक ऐसे ही शख्स की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि शख्स का केवल 40 प्रतिशत फेफड़ा ही काम कर रहा है।

ग्लैडसन पीटर ऐसे शख्स हैं, जिनकी प्रतिभा का कोई तोड़ नहीं। इन्होंने जीवन की सभी बाधाओं को पार कर अपनी कला का कायम रहा। ग्लैडसन पीटर 49 वाद्य यंत्र बजाने की कला के धनी हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे एक साथ 14 वाद्य यंत्र भी बजा सकते हैं। जबकि उनका स्वास्थ्य इसकी गवाही नहीं देता।

दरअसल, ग्लैडसन पीटर का फेफड़ा केवल 40 प्रतिशत ही बचा है। इसके बावजूद उनका संगीत के प्रति जुनून कायम है। पीटर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराना चाहते हैं। दावा करते हैं कि वे भारत में एकमात्र व्यक्ति हैं जो एक ही समय में 14 वाद्य यंत्र बजा सकते हैं।

ग्लैडसन पीटर के साथ शूट किया गया एक वीडियो ट्रैवल ब्लॉगर शहनाज ट्रेजरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें वाद्य यंत्र बजाते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो क्लिप खूब देखी जा रही है। यूजर्स ने इस वीडियो पर कई कमेंट किए। एक ने लिखा, "वाह मैं एक वाद्य यंत्र को तो बजा भी नहीं बजा सकता।" जबकि एक अन्य ने पीटर को उनके उद्देश्य मे सफल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ऐसे कई कमेंट्स में आए जिसमें शख्स के दावे पर लोगों ने हैरानी व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+