जब आसमान ने बारिश के साथ गिरने लगी मछलियां

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के पास अचानक आसमान ने मछलियां गिरने लगी। आसमान ने मछलियों के गिरने की लोगों में हड़कंप मच गया। लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मछलियां बारिश के साथ आसमान से गिरी है।

fish

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भरतपुर जिले के रूपबास इलाके में गुरुवार को रात में हुई बारिश के दौरान आसमान ने मछलियां भी गिरने लगी। लोगों ने अपने घरों पर कुछ गिरने की आवाजें सुनी। बाद में देखा तो छतों,सड़कों और आंगनों में मछलिया बिछी पड़ी थी।

हालांकि आसमान से मछलियों के गिरने की ये घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई जगहों पर आसमान से मछलियां गिरने का मामला सामने आ चुका है। हाल ही में मुंबई-पुणे हाईवे पर मछलियों के आसमान से गिरने की घटना सामने आई थी तो वहीं आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में ऐसी ही मछलियों वाली बारिश की घटना सामने आई थी।

वैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह की घटना आम बात है। उनके मुताबिक जब तेज तूफान समुद्र के ऊपर से गुजरता है तो वो अपने साथ-साथ मछली और दूसरे समुद्री जीवों को अपने साथ ले लेता है। वे तब तक आसमान में उड़ते रहते हैं जब तक हवा की गति कम न हो जाए। जहां हवा की गति कम होती है वो मछलियों को वहीं गिरा देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+