OMG! आपसी विवाद के कारण जेल पहुंचे भगवान हनुमान, जानें क्या है पूरा मामला
मधुबनी। बिहार के छोटे से जिले मधुबनी में भागवान हनुमान जेल में कैद हो गए है। मधुबनी के नवटोली गांव में भगवान हनुमान को पुलिस अपने साथ ले गई। मामला जमीन विवाद का था, लेकिन सजा भगवान हनुमान को मिली। जानें क्या है पूरा मामला?

नवटोली गांव में एक शमशान की जमीन को लेकर विवाद हुआ। दो जाति के लोगों के बीच जमीन को कब्जाने के लिए विवाद हुआ तो एक जातिवाले लोगों ने रातों-रात उस जगह पर चबूतरे का र्निमाण कर वहां भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी।
पैदा हुई दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, वजन एक शिमला मिर्च के बराबर
जब दूसरी जाति वाले लोगों ने सुबह वहां भगवान की मंदिर देखी को वो नाराज हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद ख्तम करने के लिए हनुमान जी की मूर्ति अपने साथ थाने लेकर चली गई।
पुलिस ने भगवान को थाने में ही स्थापित कर दिया। तबसे अब तक मूर्ति मधुबनी नगर थाने में ही रखी है। लोगों की आपसी लड़ाई के चलते भगवान हनुमान जेलपहुंच गए और उन्हें जमानत तक नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications