ब्वॉयफ्रेंड चट कर गया चिप्स तो लड़की ने घोंप दिया चाकू
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए चाकू घोंप दिया, क्योंकि उसने उसकी फेवरेट चिप्स खा ली। हैरान कर देने वाली वारदात के बाद लड़की को जेल की सजा सुनाई गई।
नई दिल्ली। एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए चाकू घोंप दिया क्योंकि उसने उसके पसंदीदा चिप्स को पूरा चट कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। ब्रिटेन के अखबार द सन के मुताबिक, दो प्रेमी जोड़ा डायना क्लेटन और सिमन हिल घर में बैठकर फ्रेंच फाई और चिप्स खा रहे थे। इस बीच मिस्टर हिल ने मजाक मजाक में सारा चिप्स खा लिया। इसके बाद युवती अपने किचन में गई और वहां से एक चाकू लाकर अपने प्रेमी पर उससे हमला किया। इसमें उसे हल्की खरोंच आई।

अगले दिन सुबह मिस्टर हिल फिर से घायल हो गए जब महिला ने उन्हें चाकू घोंप दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर क्लेटन को मानसिक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज करने के बाद उन्हें 26 हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया।
बचाव पक्ष के वकील प्रवीण अख्तर ने कोर्ट में कहा कि मिस्टर हिल पूरी चिप्स खा ली थी, इसके बाद क्लेटन को बहुत गुस्सा आया और फिर उसने इन पर हमला कर दिया। चिप्स खाने के बाद महिला ने पहले प्रेमी को जोरदार तमाचा जड़ा और फिर जब इससे भी वह शांत नहीं हुई तो उसने किचन से चाकू लाकर उससे भी कई वार कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications