फिर वायरल हो रहा बाइक चोरी की कोशिश का ये वीडियो, आपने देखा क्या?
ये वीडियो 16 दिसंबर को सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया गया। करीब तीन मिनट के इस सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बाइक चोरी की कोशिश करता है।
नई दिल्ली। बाइक चोरी की कोशिश का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। ये वीडियो यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में है। करीब 44 लाख लोग इस वायरल हो रहे वीडियो को देख चुके हैं।

यू-ट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग में बाइक चोरी की कोशिश का ये वीडियो
ये वीडियो 16 दिसंबर को सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया गया। करीब तीन मिनट के इस सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बाइक चोरी की कोशिश करता है।
बाइक चोरी के लिए वो एक घर के अहाते में जाता है और वहां खड़ी बाइक को गुपचुप तरीके से लेकर भागने की कोशिश करता है।
हालांकि उस शख्स की चोरी की कोशिश पूरी नहीं हो पाती है। साल 2013 के इस वीडियो से ये साफ नहीं हो पाता है कि आखिर ये सीसीटीवी फुटेज कहां की है?
घर के अंदर से बाइक चोरी की कोशिश नाकाम
वीडियो देख कर पता चलता है कि दो बाइक सवार एक घर में खड़ी बाइक को देखते हुए। थोड़ी देर बाद बाइक पर बैठा शख्स उस घर के बाहर आकर छिप जाता है।
उस शख्स को मौके का इंतजार रहता है जब वह घर के अंदर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो सके। थोड़ी देर बाद ये शख्स गेट खोल कर घर के अहाते में दाखिल होता है।
फिर ये शख्स बाइक लेकर गेट से निकलने की कवायद करता है। हालांकि उसकी मंशा उस समय फेल हो जाती है जब पूरा गेट नहीं खोल पाता है।
2013 का है ये सीसीटीवी फुटेज
बाइक चोरी के लिए वो शख्स बहुत कोशिश करता है लेकिन बाइक गेट में बुरी तरह से अटक जाती है जिसकी वजह से उसकी योजना को झटका लगता है।
इस बीच घर का मालिक अचानक ही वहां पहुंच जाता है। उसने फावड़े से बाइक सवार को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहता है।
बाइक चोरी की कोशिश करने वाले शख्स के साथ उसका बाइक सवार साथी भी भागता है। ये पूरा वीडियो 2013 का भले ही हो लेकिन यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग में फिर से आ गया है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...












Click it and Unblock the Notifications