चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, खुद जाते-जाते बचा ली 48 यात्रियों की जान

रात भर चलने वाली भुवनेश्वर जाने वाली बस के 48 यात्री उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए, जब ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। बस एक दीवार से जा टकराई।

पुलिस ने जानकारी दी कि ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा तो उसने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को एक दीवार से टकरा दिया। इसके बाद बस टकराने के बाद तुरंत ही रुक गई। उन्होंने आगे बताया कि ये घटना शुक्रवार रात कंधमाल जिले के पाबुरिया गांव के पास हुई।

Odisha

जानकारी दी गई कि बस के चालक की पहचान सना प्रधान के रूप में हुई है, जिसे गाड़ी चलाते समय सीने में दर्द होने लगा और उसने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया।

टिकाबाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर कल्याणमयी सेंधा ने कहा, 'उसे एहसास हुआ कि वह आगे गाड़ी नहीं चला पाएगा। इसलिए, उसने वाहन को सड़क के किनारे की दीवार से टकरा दिया, जिसके बाद वह रुक गई और यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट बस 'मां लक्ष्मी' आमतौर पर कंधमाल के सारंगढ़ से जी उदयगिरि के रास्ते राज्य की राजधानी भुवनेश्वर तक हर रात चलती है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बस थोड़ी देर बाद यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई और एक अन्य ड्राइवर भी साथ में था।

उन्होंने बताया कि प्रधान का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया। सेंधा ने कहा, जांच भी शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+