हैरतअंगेज! ऑक्टोपस ने चुराया गोताखोर का कैमरा, हक्के बक्के रह गए लोग
जर्विस खाड़ी के पानी में गोताखोर के साथ बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला हुआ, जब वो अपना कैमरा पूरे पानी में ढूंढता रहा लेकिन उसके उस वक्त होश उड़ गए जब उसे ये पानी के अंदर एक ऑक्टोपस के पास मिला।
15 साल के जेसी अपने गो प्रो कैमरा लेकर ऑक्टोपस को फिल्मा रहे थे। लेकिन अचानक ऑक्टोपस ने उनका कैमरा छीन लिया। जेसी की मां करेन ने याहू न्यूज ऑस्ट्रेलिया को बताया कि ऑक्टोपस ने धीरे-धीरे उसकी सेल्फीस्टिक पकड़ ली और कैमरे को अंदर खींच लिया। इसके बाद दोनों के बीच रस्साकशी शुरू हुई और ऑक्टोपस जीत गया।

आखिरकार जेसी को लोगों की मदद मांगनी पड़ी। दो स्नोर्केलर्स से संपर्क करने पर उन्होंने भी सोचा कि एक युवा गोताखोर को किस तरह की मदद की जरूरत पड़ सकती है। उनके मन में कई दुविधाएं चल रही थीं। स्नोर्केलर ने ऑनलाइन लिखा कि वो हमें वहां ले गया जहां उसने आखिरी बार अपना कैमरा देखा था। जब हमने ध्यान से देखा तो वहां एक ऑक्टोपस था, जिसने गो प्रो को कसकर लपेटा हुआ था।
कैमरे को ऑक्टोपस की पकड़ से मुक्त करने के बाद उसके पास गो प्रो को उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अंतत: उसने कैमरे को धीरे-धीरे घुमाया। स्नोर्केलर्स ने कहा कि मैंने कैमरे को घुमाया। शख्स ने गो प्रो फुटेज को ऑनलाइन शेयर किया और लोग उसे देखने के बाद काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications